COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

एक्सक्लूसिव • बोल वचन खास

अगर आप लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं तो एक बार यह ख़बर जरूर पढ़ लीजिए, पुलिस ने बिछाया जाल, जानिए पुलिस का क्या है प्लान

सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. देश में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन का तीसरा सत्र चल रहा है जो 17 मई को पूरा होगा. लेकिन सड़कों पर लोगों की भीड़ लगातार देखी जा रही है. लोग बिना मास्क के सड़क पर दिखाई दे जाते हैं. इतना ही नहीं जगह-जगह लोगों की भीड़ भी दिखाई दे जाती है. ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है. अब पुलिस बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर सीधे एफ आई आर दर्ज करेगी और एफ आई आर की कॉपी होम डिलीवरी करेगी.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मंडल में डीआईजी सहारनपुर रेंज उपेंद्र अग्रवाल ने मास्क ना पहनने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक अनोखा प्लान तैयार किया है. इस प्लान के तहत किसी का भी बचना मुश्किल होगा.
पुलिस का यह अनोखा कंपेन सहारनपुर के तीनों जिलों में यानी मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली में एक साथ शुरू हो रहा है.

कैसे पता लगाएगी पुलिस लोक डाउन के उल्लंघन करने वालों का

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने पुलिस द्वारा चलाए जाने वाले अनोखे कंपेन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जो लोग बिना मास्क के सड़क पर निकल रहे हैं या फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं ऐसे लोगों की फोटो खींच कर सीधे हमें भेजें. उन्होंने बताया ऐसे लोगों के फोटो सीधे डीआईजी, एसएसपी के व्हाट्सएप पर भेजना होगा.

व्हाट्सएप पर जानकारी भेजने वालों को पुलिस देगी इनाम

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जो लोग लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों की फोटो भेजेंगे उनको पुलिस इनाम देगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा. इस बाबत डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने तीनों जनपदों के आला पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं.

लोक डाउन का उल्लंघन करने वालों की डिटेल भेजें इन नंबरों पर

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल द्वारा नंबर जारी किए गए हैं. बकौल सहारनपुर पुलिस लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों की डिटेल आप निम्न नंबरों पर भेज सकते हैं-


1- डीआईजी सहारनपुर उपेंद्र अग्रवाल- 94 54400216
2- डीआईजी सहारनपुर पीआरओ- 94544 58010
3-एसएसपी सहारनपुर दिनेश कुमार प्रभु - 94544 00 308
4-एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव- 94544 0 0 314
5-एसपी शामली विनीत जायसवाल- 94544 00 429


यह भी जान लीजिए

यदि आप एक व्यक्ति या एक से अधिक व्यक्तियों की जानकारी व्हाट्सएप कर रहे हैं तो उनकी फोटो नाम और पते के साथ भेजना होगा. यदि नाम ना पता हो तो स्थान व थाना क्षेत्र जरूर लिखें. इस बात का ध्यान रखना जरूरी होगा कि फोटो आपके मोबाइल से ही लिया गया हो. अप्रमाणित और वायरल फोटो न भेजने की सलाह दी गई है. यदि आपने फोटो के साथ 10 से 20 सेकंड का वीडियो बनाया है तो वह भी भेज सकते हैं. आपकी जानकारी पर आपके क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों और मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी.

यह धारा दिलवाएगी सजा

जो लोग सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करेंगे उन पर पुलिस आईपीसी की धारा 269/ 270 और महामारी अधिनियम की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज करेगी. मुकदमे की कॉपी पुलिस होम डिलीवरी करेगी.
डीआईजी सहारनपुर का यह कंप्लेन निश्चित तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन कराने में कारगर साबित होगा. दिलचस्प यह है कि यह भी कमोबेश आरोग्य सेतु एप की तरह ही काम करेगा. इसके तहत आप अपने आसपास की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दे सकेंगे और पुलिस आपकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करेगी.