नई दिल्ली. कोरोना काल में सरकार गरीबों को पीडीएस के जरिए तीन महीने तक मुफ़्त दालें देगी. सरकार की गरीबों को मुफ़्त दाल देने की योजना है जिसका लाभ सभी को मिलेगा.
केंद्र सरकार लॉक डाउन के दौरान देश के गरीबों तक खाद्यान्न, दालें और जरूरी सामानों को मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री गरीब योजना के तहत पीडीएस के जरिए 3 महीने के लिए यानी जून महीने तक प्रत्येक राशन कार्ड धारियों को 1 किलो मुफ्त दालें मुहैया कराने का फैसला किया है. जिसपर अमल भी होना शुरू हो गया है.
सरकार ने देश के जरूरतमंद गरीबों को पीएमजीएसवाई के तहत लॉक डाउन की घोषणा के वक्त से ही प्रत्येक परिवार को 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त में देने का ऐलान भी किया है लेकिन अभी तक सिर्फ चावल को छोड़कर दूसरा राशन मुफ्त में नहीं मिला है.
दालों के वितरण पर देरी के लिए केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान ने राज्यों को जिम्मेदार ठहराया है. शुक्रवार को केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने मीडिया को जानकारी दी और कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लॉक डाउन के दौरान देश के गरीबों को बांटने के लिए जितनी मात्रा में दालें मुहैया कराई गई हैं उनमें से आधी दाले भी ठीक ढंग से गरीबों तक नहीं पहुंच पाई हैं. पासवान ने कहा केंद्र सरकार की ओर से अब तक करीब 181000 टन दालें राज्य सरकारों को उपलब्ध कराई गई. साथ ही सरकार ने इसका वितरण गरीबों के बीच करवाने के आदेश भी दिए थे लेकिन राज्यों की ढिलाई की वजह से करीब आधी दाल 53617 बांटी गई है. उत्तर प्रदेश में इस माह से दाल देने की योजना है जो 15 मई से 26 मई तक बांटी जाएगी.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:










Add Comment