COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

बाजार खुलवाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने लगाई विधायक से गुहार, जानिए विधायक ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं बीजेपी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह को ज्ञापन देकर देवबंद के बाजार खुलवाने की मांग की रेड जोन,

हॉट-स्पॉट और लॉकडाउन के चलते देवबंद के बाजार करीब दो माह से पूर्णत बंद है पूरी तरह से दुकाने बंद होने से देवबंद का व्यापार बिल्कुल चौपट हो गया है

व्यापारी बोले नियमबद्ध तरीके से नगर की दुकाने खुलवाकर व्यापारियो को राहत दिलाने का काम किया जाए

विधायक ब्रिजेश सिंह ने व्यापारियो को आश्वाशन दिया कि वह आज ही जिला अधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह से मिलकर देवबंद के बाजार खुलवाने का हर संभव प्रयास करेंगे

देवबंद (गौरव सिंघल)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने आज संयुक्त रूप से देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह को ज्ञापन देकर पिछले करीब दो माह से लगातार बंद चल रहे कस्बा देवबंद के बाजारो को नियमबद्ध तरीके से खुलवाने की मांग की है। ध्यान रहे रेड जोन, हॉटस्पॉट, लॉकडाउन के कारण शासन-प्रशासन द्वारा देवबंद के बाजार पिछले करीब दो माह से पूर्णत बंद कराए हुए है। बाजार बंद होने से नगर के व्यापारियो के व्यापार बिल्कुल चौपट होकर रह गए है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह को आज एक ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री दीपक राज सिंघल, नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष विपिन गर्ग के आदि के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह को अवगत कराया कि देवबंद में मोहल्ला किला एवं खानकाह दो ही वार्ड हॉटस्पॉट है और कोरोना संक्रमित पाए गए अधिकांश लोग बाहर से आने वाले है। जिसमें से अधिकांश स्वस्थ होकर घर जा चुके है परन्तु प्रशासन ने पूरे देवबंद नगर को हॉट-स्पॉट किया हुआ है। जिससे देवबंद नगर के व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है। देहात के व्यापारी मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, रूडकी से खरीदारी कर रहे है। जिससे स्थिति और ख़राब हो गई है।

दीपकराज सिंघल ने कहा बाजार में करीब आधी दुकाने तो किरयाना की है और आधी में सभी ट्रेड की दुकाने है। उन्होंने मांग की कि अल्टरनेट व्यवस्था में इन्हें खुलवाया जा सकता है। उन्होने कहा कि स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है इसलिए पुस्तकों की दुकाने भी प्रतिदिन करीब 4 घंटे खुलनी आवश्यक है। विधायक ब्रिजेश सिंह ने व्यापारियो को आश्वासन दिया कि वह आज ही जिला अधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह से मिलकर देवबंद के बाजार खुलवाने का हर संभव प्रयास करेंगे। विधायक ब्रिजेश ने इस विकट परिस्थिति में व्यापार मंडल के जन सहयोग की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। विधायक को ज्ञापन देने वालो में दीपक राज सिंघल,अरुण गुप्ता,विपिन गर्ग,विवेक तायल,अर्जुन सिंघल आदि मौजूद रहे।