एक्सक्लूसिव • न्यूज़

Video: पीएम मोदी के बाद डीएम ने जारी किया 21 दिन का प्लान, सुनिए क्या कहा जिलाधिकारी ने

Prakash k pandey

Saharanpur. कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात 8:00 बजे अपनी मंशा स्पष्ट कर दी. साथ ही 21 दिन के लॉक डाउन का आदेश पारित कर लोगों से लक्ष्मण रेखा के भीतर रहने का आह्वान किया.उन्होंने देश की जनता को आगाह किया कि यदि 21 दिन का पालन आप नहीं करते हैं तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा.

देश के इस हालात से बचाने के लिए आपको 21 दिन घर में रहना होगा. इसके फौरन बाद जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने अपना बयान जारी किया. मीडिया को दिए गए बयान में जिलाधिकारी ने कहा

“सहारनपुर में पहले से ही लॉक डाउन है. हमने धारा 144 में ऑर्डर पारित किए हैं. मैंने पहले भी कहा है कि सामान के लिए जो कुछ भी सुविधाएं हैं उसके लिए हमने सुबह 6:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक व्यवस्था किया है. मैं पुनः सहारनपुर की जनता से अपील करना चाहता हूं कि वह कृपया सीधे मंडी स्थल पर ना जाएं क्योंकि भीड़ होने से एक तो कोरोना के संक्रमण का खतरा रहेगा और दूसरे हम लोग यह कोशिश कर रहे हैं, और हम लोग यह इंश्योर कराएंगे उनके(लोगों के) मोहल्ले में ही उनके निकट स्थान पर ही उनकी जो भी सुविधाएं हैं चाहे वह सब्जी है, दवा है, फल है, दूध है, यह सारी व्यवस्थाएं उनको वहीं पर उपलब्ध हो. इसके लिए वो लोग वाहनों का प्रयोग ना करें, पैदल जाएं और घर के निकट से ही जो भी जरूरत की चीजें हैं उसे प्राप्त करें. पुनः मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि किसी भी तरह की जो भी सामान है. जनपद में जरूरी सामान का पर्याप्त स्टॉक है. जो भी आवश्यक सुविधाएं हैं उसमें कोई कमी नहीं होने देंगे.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध