नयी दिल्ली. विधानसभा चुनाव से ठीक 48 घंटे पहले आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ऐसा बयान दिया है जिससे राजनीतिक पंडित भी एक बार सोच में पड़ गए.
आइये पहले जान लीजिए कि केजरीवाल ने क्या कहा..
“मैंने तिवारी का उनके गीत ‘रिंकिया के पापा’ के लिए मज़ाक नहीं उड़ाया बल्कि, मैंने अच्छे गीत गाने के लिए उनकी तारीफ की है. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इसमें अपमान और मजाक कहां है. मैं तिवारी के गाने सुनता हूं. मुझे उनके वीडियो पसंद हैं. वह नृत्य अच्छा करते हैं.”
पिछले महीने तिवारी ने केजरीवाल पर आरोप लगाया था और कहा था कि केजरीवाल ‘रिंकिया के पापा’ का मजाक उड़ा रहे हैं और पूर्वांचलियों तथा उनकी संस्कृति का अपमान कर रहे हैं. तिवारी ने पूर्वांचली केजरीवाल सरकार के मुफ्त पानी और बिजली से प्रभावित नहीं होंगे और उनमें से 98 फीसदी लोग भाजपा का समर्थन कर रहे हैं.
केजरीवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के इसी आरोप का जवाब दे रहे थे. चुनाव से ठीक 48 घण्टे पहले केजरीवाल ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि
“वह दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का उनके गानों के लिए मज़ाक नहीं उड़ाते हैं, बल्कि वह उनके वीडियो देखते हैं, जिनमें वह ‘अच्छा नृत्य’ करते हैं.”
केजरीवाल ने यह भी कहा कि
“वह जहां भी जाते हैं, लोगों से तिवारी के गाने सुनने और उनके गानों और नृत्य के वीडियो देखने के लिए कहते हैं.”
उन्होंने कहा कि
मैंने कभी भी वह तिवारी के गानों का मज़ाक उड़ाकर ‘पूर्वांचलियों’ और उनकी संस्कृति का अपमान नही किया.
दरअसल दिल्ली में रहने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को पूर्वांचली कहा जाता है और वे राष्ट्रीय राजधानी के चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं.


Add Comment