New Delhi. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक की EMI में फ्रॉड करने वालों को लेकर हाल ही में फेमस हुई वेब सीरीज पाताल लोक के नाम पर कैटेगरी बनाई है. स्टेट बैंक ने पाताल लोक, धरती लोक और स्वर्ग लोक नाम से तीन कैटेगरी लोगों की बनाई है. यह वह कैटेगरी है जिसके तहत स्टेट बैंक ने ईएमआई भरने वालों को रखा है. ऐसे लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं.
स्टेट बैंक ने अपने टि्वटर हैंडल पर इसका विवरण रखा है. इसके
“मुताबिक पाताल लोक कैटेगरी में वे लोग हैं जो सर्बर ट्रोजन मैलवेयर से इफेक्टेड हैं. धरती लोक की श्रेणी में वह लोग आते हैं जिन्हें फ्रॉड के बारे में जानकारी है और फिर भी फंस जाते हैं. स्वर्ग लोक केटेगरी के लोग स्टेट बैंक के मुताबिक भोले-भाले हैं जिन्हें इस तरह के फ्रॉड की जानकारी नहीं होती है.’
स्टेट बैंक की एडवाईजरी
दरअसल, स्टेट बैंक ने यह कैटेगरी ईएमआई भरने वालों को लेकर तैयार की है. आरबीआई ने दूसरी बार बैंकों को ईएमआई भरने में ग्राहकों को 3 महीने की मोहलत देने की बात कही है. इसके मुताबिक यदि आप चाहें तो 3 महीने और यानी अगस्त तक की अपनी ईएमआई नहीं भर सकते हैं लेकिन इसमें यह महत्वपूर्ण है की ईएमआई माफ नहीं होगा. केवल समय मिल जाएगा.
रिजर्व बैंक का यही आदेश स्टेट बैंक के लिए संकट बन गया है. समय में मोहलत देने के ऐलान के बाद से ही फ्रॉड कंपनियां लोगों को अपने जाल में फंसाने लगी हैं. इसी को लेकर स्टेट बैंक ने एडवाइजरी को जारी किया है और तीनों कैटेगरी बनाई है.
स्टेट बैंक के मुताबिक यदि आपको किसी भी तरह का ऑफलाइन या ऑनलाइन मैसेज आता है जो ईएमआई माफ करने के संदर्भ में हो तो तुरंत सावधान हो जाइए.
सर्वस ट्रोजन मेल वियर समझ लीजिए
यह एक ऑनलाइन ठगी गिरोह है जो पहले ग्राहकों को अपने जाल में फंसाता है फिर एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहता है जैसे ही ग्राहक ऐप डाउनलोड कर लेते हैं उसके बाद सारा डाटा यह गिरोह अपने पास रख लेता है और ग्राहक के खाते से पैसे गायब कर लेता है.










Add Comment