नई दिल्ली. कोरोना वायरस के महामारी के चलते देश में चल रहे लॉक डाउन के कारण सीआइएससीइ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सस्पेंड यानी स्थगित कर दी थी. अब बोर्ड ने छूट मिलने के बाद बची हुई परीक्षाओं को कराने के लिए नई तारीखों का ऐलान कर दिया है. 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच बची हुई परीक्षाओं को कराने के लिए बोर्ड ने बकायदा डेटशीट भी जारी कर दी है.
बोर्ड के मुताबिक दसवीं की शेष परीक्षाएं 2 जुलाई से 12 जुलाई के बीच और 12वीं की शेष बची परीक्षाएं 1 जुलाई से 14 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी. कुल मिलाकर 6 परीक्षाएं दसवीं की व 8 परीक्षा 12वीं कक्षा की संपन्न होगी.
आई सी एस ई का दसवीं कक्षा की परीक्षा तिथियां और विषय
दिनांक विषय
2 जुलाई, 2020 भूगोल
4 जुलाई 2020 आर्ट पेपर 4
6 जुलाई, 2020 समूह III - इलेक्टिव
8 जुलाई, 2020 हिंदी
10 जुलाई, 2020 जीव विज्ञान - विज्ञान पेपर 3
12 जुलाई, 2020 अर्थशास्त्र (समूह II वैकल्पिक
ICSE का 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम
दिनांक विषय
1 जुलाई, 2020 जीव विज्ञान (पेपर 1) थ्योरी
3 जुलाई, 2020 बिजनेस स्टडीज
5 जुलाई, 2020 भूगोल
7 जुलाई, 2020 मनोविज्ञान
9 जुलाई, 2020 सोशियोलॉजी
11 जुलाई 2020 होम साइंस (पेपर 1) थ्योरी
13 जुलाई, 2020 इलेक्टिव अंग्रेजी
14 जुलाई, 2020 कला 5 - क्राफ्ट









Add Comment