नोबल कोरोना वायरस एक ऐसा नाम जिसने पूरे विश्व को इमरजेंसी में झोंक दिया है. सभी देश अपनी अपनी ताकत लगा रहे हैं. भारत में अब तक 107 मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एन-95 और थ्री लेयर मास्क के अलावा हैंड सेनिटाइजर का उपयोग करने काे कहा जा रहा है.
सैनिटाइजर और मास्क की डिमांड और इनकी उपयोगिता को देखते हुए बाजार के काले खिलाड़ी सक्रिय हो गए हैं. माने कालाबाजारी और नकली प्रोडक्ट दोनों जोरों पर है. नोएडा में जहां नकली प्रोडक्ट के रूप में सैनिटाइजर मिला वही मास्क लोगों के लिए चैलेंज बना हुआ है. ऐसे में लोग परेशान हैं कि आखिर सैनिटाइजर और मास्क के बिना कैसे काम चलेगा? तो चिंता करने की जरूरत नहीं है हमारे पास है आपकी चिंता का हल. लेकिन उससे पहले जान लीजिए उन सावधानियों को जो आपके लिए जरूरी हैं-
- कोरोना से बचाव के लिए साफ सफाई एकमात्र तरीका है.सतर्कता जरूरी है.
- हाथों को साफ रखना सबसे महत्वपूर्ण है,क्याेंंकि इसी माध्यम से यह वायरस हमारे शरीर के अंदर प्रवेश कर सकता है.
- खाना खाने से पहले साबुन से हाथों की सफाई व भीड़ में निकलने से पहले मास्क का उपयोग करना चाहिए.
- डॉक्टर्स के मुताबिक हाथों की अगर समय-समय पर सफाई की जाये, तो वायरस के दुष्प्रभाव से काफी हद तक बचा जा सकता है. हाथों की सफाई कर हाथाें की बैक्टीरिया समाप्त हो जायेगी.
- खाने से पहले, ब्रश व मुंह को धोने से पहले हाथ की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए. इससे वायरस मुंह, नाक या आंख के माध्यम से शरीर में प्रवेश नहीं कर पायेगा.
अब सेनिटाइजर बनाने का वह तरीका जो आपको बाज़ारू मारामारी से बचायेगा.
अगर घर मे सेनिटाइजर तैयार किया जाए तो बहुत लाभकारी है. सामान्य औषधियों जड़ी बूटियों से तैयार सेनिटाइजर का उपयोग बुजुर्ग और बच्चे भी कर सकते हैं.
सेनिटाइजर को घर पर तैयार करने के लिए आपको शराब की कुछ मात्रा, एलोवेरा, ग्लिसरीन, नींम-लौंग का तेल ओर शुद्ध पानी की जरूरत पड़ेगी.
बेहद उम्दा और ताकतवर सेनिटाइजर तैयार करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन व अल्कोहल को एक साफ कटोरा में मिला लें. इसके बाद इसमें नीम या लाैंग के तेल को शामिल करें. अंत में इस पूरे घोल को शुद्ध पानी में अच्छी तरह से मिला लें. अंत में सभी मिश्रण को साफ बोतल में भर लीजिए.
ऐसे बनायें सेनिटाइजर
- अल्कोहल दो से तीन कप
- एलोवेरा जेल एक से तीन कप
- ग्लिसरीन एक से दाे कप
- नीम या लौंग का तेल आठ से 10 बूंद
- डिस्टलरी पानी 500 एमएल
- शुद्ध खाली बाेतल
अब बात करते हैं थ्री लेयर मास्क की
- थ्री लेयर मास्क भी घर पर ही तैयार किया जा सकता है. थ्री लेयर मास्क को तैयार करने के लिए हाथ को साफ करने वाले नैपकीन का उपयोग कर सकते हैं.
- तीन नैपकीन को एक पर एक करके रख लेना चाहिए.
- तीनों को एक साथ लपेट कर स्केल का आकार बना लें. सामान्य रबर बैंड को दोनों छोर पर अच्छी तरह से बांध लें. इसके बाद इसको फैला कर मास्क का रूप दे दीजिए.
ऐसे रखें अपना ख्याल
- छींकते और खांसते समय नाक व मुंह को ढंक कर रखें
- नियमित रूप से साबुन से हाथ धोयें
- जिस व्यक्ति को खांसी, सर्दी व बुखार का लक्षण है, उससे दूर रहें
हाथों की सफाई से भगायें कोरोना
- सबसे पहले हाथ में सेनिटाइजर लें
- सेनिटाइजर अच्छे से फैलायें
- हाथों को 20 सेकेंड तक अच्छी तरह रगड़ें
- अंगुलियों के बीच पूरी तरह सफाई करें
- हाथों को मलें और पानी से अच्छी तरह से धाेयें
- तौलिया से हाथ सुखायें और इसी से बंद कर दें
बच्चों और बुजुर्गों के उपयोग के लिए सेनिटाइजर की विधि
बुजुर्ग व बच्चों के लिए हल्के औषधीय जड़ी-बूटी से सेनिटाइजर को तैयार किया जा सकता है़. इसके लिए एलोवेरा जेल और 10 से 20 बूंद नीम या लौंग के तेल (बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला तेल) का उपयोग किया जा सकता है. सेनिटाइजर को तैयार करने के लिए एलोवेरा व नीम या लौंग के तेल को मिला देना चाहिए. इसके बाद इसे बोतल में भर कर इस्तेमाल किया जा सकता है. जानकारों की मानें तो एलोवेरा से तैयार सेनिटाइजर से हाथ का त्वचा कोमल भी रहता है, क्योंकि यह केमिकल रहित होता है.
घरेलू सेनीटाइजर का ऐसे उठाएं लाभ
- सेनिटाइजर के कुछ बूंद को हाथ पर लेकर अच्छी तरह से मिला लेना चाहिए.
- घर से बाहर जाते वक्त इस सेनिटाइजर को साथ ले जा सकते हैं.
- खाने के पहले और खाने के बाद सेनेटाइजर को प्रयोग करें.

Add Comment