New Delhi. कोरोना को लेकर पूरे विश्व में रोना चालू है. हर देश इसके बचाव के लिए कोशिशों में लगा हुआ है लेकिन अभी तक कोई दवाई इजाद नहीं की जा सकी है. कोरोना एक छूत की बिमारी है जो एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलती है. कोरोना के पहले और दूसरे स्टेज में कोई नुकसान नही होता है लेकिन जब यह बिमारी तीसरे या चौथे स्टेज में पहुंच जाती है तो महामारी का रूप ले लेती है.
इंडियन काउंसिल आॅफ मेडिकल रिसर्च ने कहा है कि कोरोना चौथी स्टेज में पहुंचने पर स्थानीय स्तर पर महामारी का रूप लेगा. अभी भारत में यह दूसरे स्टेज पर है. इसलिए एतिहात बरतनी जरूरी है. अमेरिका ने आज नोवेल कोरोना को महामारी डिक्लेयर कर दिया है. भारत ने भी इसदिशा में कदम उठाये हैं. और आमजन के लिए गाइडलाईन जारी की है. हवा में न होने के कारण इसकी गति धीमी है. लेकिन चीन और इटली में कोरोना वायरस संक्रमण ने स्टेज 6 पकड़ ली है. इसका मुख्य कारण यात्रा रहा.
भारत में नोवेल कोरोना वायरस अभी दूसरी स्टेज में है. इसको रोकना बहुत जरूरी है. यदि अगले 30 दिनों में इस संक्रमण को न रोका गया तो यह तीसरी स्टेज में पहुंच जाएगा. यह जानकारी इंडियन काउंसिल आॅफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने साझा की है. उन्होंने कहा, अगले स्टेज में वायरस को रोकने के लिए 30 दिन हैं. यदि पर्याप्त उपाय किए तो स्टेज-3 में पहुंचने से रोका जा सकता है. सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है. वायरस से निपटने के लिए देश में जहां भी संक्रमण फैला, वहां इसके लिए तैयारियां स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक की गईं.
डॉ. भार्गव ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि थर्ड स्टेज में वायरस लोगों में फैलना शुरू होता है,जबकि फोर्थ स्टेज में पहुंचने पर यह स्थानीय महामारी का रूप लेता है. फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि यह कब खत्म होगी. चीन और इटली में कोरोनावायरस संक्रमण में स्टेज 6 में पहुंच गया हैं.
भारत में सीमित स्थानों पर है वायरस
इंडियन काउंसिल आॅफ मेडिकल रिसर्च के मुख्य महामारी विशेषज्ञ डॉ. आरआर गंगाखेडकर ने वायरस फैलने का कारण यात्रा को माना. उन्होंने बताया कि संक्रमण ऐसे लोगों से फैला जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री है. इन लोगों ने वायरस प्रभावित देशों की यात्राएं की और संक्रमितों के संपर्क आए. अभी जिन लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण दिखे, उनकी जांच की गई है. जिन लोगों में फ्लू और सर्दी-जुकाम के लक्षण हैं, उन्हें टेस्ट कराने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि वायरस का प्रभाव देश में भी सीमित जगहों पर ही है.
स्टेज के अनुसार जान लीजिए कोरोना के प्रभाव को
- पहली स्टेज में वायरस संक्रमित जगहों से ट्रांसमिट होता है.
- दूसरी स्टेज में स्थानीय लोगों में यह फैलना शुरू होता है और नए केस सामने आते हैं.
- तीसरी स्टेज में यह बड़े पैमाने पर समुदायों के बीच फैलना शुरू होता है.
- चौथी स्टेज में बीमारी महामारी का रूप लेती है, कब-कहां खत्म होगी पता नहीं होता.

Add Comment