बरेली/ उत्तर प्रदेश. मां बच्चों के लिए कुछ भी कर सकती है. जान ले भी सकती है और जान दे भी सकती है. लेकिन यहां मामला जान लेने का है ना जान देने का है. मां ने बेटे को बचाने के लिए अपने जिस्म को नोचने के लिए दरिंदे को सौंप दिया. दरिंदे ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए महिला को कई लोगों के साथ हमबिस्तर करा दिया.
मामला बरेली का है जहां एक युवक ने दिसंबर के महीने में जबरन एक महिला के घर में घुसकर ना केवल बलात्कार किया बल्कि उसकी वीडियो बना ली. महिला का पति नौकरी की तलाश में बाहर रहता है और महिला गांव में अपने बच्चे के साथ अकेली रहती है. इसी का फायदा उठाकर युवक ने महिला की इज्जत को तार-तार कर दिया.
बच्चे को जान से मारने और वीडियो वायरल की धमकी देकर बनवाता था संबंध
युवक रेप और उसके बाद बनाई गई वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग लोगों को लेकर महिला के घर पहुंचने लगा. तीन महीने तक युवक ने महिला की मजबूरी का पूरा फायदा उठाया.
पति से सारी बात कह कर बिकने लगी महिला
होली पर महिला का पति अपने घर आया था. इसी दौरान आरोपी युवक दो लोगों को लेकर महिला के साथ अपनी हरकत को अंजाम देने के लिए उसके घर पहुंचा था. लेकिन पति के होने पर वह पकड़ा गया और तमंचे के दम पर छूट कर भागने में कामयाब रहा. रोती बिलखती महिला ने पति को 3 महीने की वारदात को बताया जिसके बाद पति ने पुलिस के सामने जाना ठीक समझा और एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की जानकारी साझा की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

Add Comment