टॉप न्यूज़

स्कूलों, समेत अनेक संस्थानों पर राज्य सरकारों के फैसले के बाद अब केंद्र का बड़ा फैसला, जानिए क्या कहा सरकार ने?

New Delhi. कोरोना को लेकर राज्य सरकारों के बाद केंद्र सरकार ने भी बड़ा निर्णय लिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी स्कूल स्विमिंग पूल और मॉल को 31 मार्च तक बंद करने की घोषणा की है. मंत्रालय ने यह भी कहा है कि कर्मचारी अपने घर से काम करने के लिए छूट मिलनी चाहिए और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल को कम करना चाहिए. इतना ही नहीं यूरोपियन यूनियन यूके और तुर्की से आने वाले यात्रियों पर 18 माह से मिले आदेश तक रोक लगा दी गई है. कोरोना को लेकर विदेश मंत्रालय 24 घण्टे का कॉल सेंटर शुरु किया है, ऐसा सभी भारतीयों की मदद के लिए किया गया है.
बक़ौल स्वास्थ्य विभाग उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख़ और केरल में मामले सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 114 हो गयी है. जिनमें से 13 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि सभी शैक्षणिक संस्थान(स्कूल-कॉलेज-विश्वविद्यालय),जिम, संग्रहालय, सांस्कृतिक और सामाजिक केंद्र, स्विमिंग पूल और सिनेमा घरों को 31 मार्च तक बंद रखा जाएगा. मंत्रालय ने छात्रों को घर रहकर ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया है.
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वॉयरस से मुकाबला करने वाले डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत और योगदान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की. उन्होंने कहा की कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने के लिए समन्वित एवं एकजुट कदम उठाए जा रहे हैं और लोग स्वस्थ रहें यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत द्वारा कोरोना वायरस से मुकाबला करने वाले विभिन्न लोगों को अपने कि ट्वीट में टैग भी किया. विभिन्न लोगों को अपने अतीत में टैग भी किया.