नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा सत्र के शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान सिसोदिया ने दिल्ली के विकास से जुड़े मुद्दों पर बात की.मीटिंग खत्म कर बाहर निकले सिसोदिया ने बताया कि सभी मुद्दों पर खुलकर बात हुई है और वित्त मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. हमें उम्मीद है कि हम सब मिलकर दिल्ली का विकास करेंगे. मनीष सिसोदिया ने आगे कहा दिल्ली सरकार के हिस्से की सेंट्रल टैक्स की रकम को भी हमने मंत्री से मांगी है. गौरतलब है 24 फरवरी से दिल्ली का विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है. इसी सत्र में दिल्ली का बजट भी पेश किया जाएगा.
दिल्ली: विधानसभा सत्र से पहले मनीष सिसोदिया ने की वित्त मंत्री से मुलाक़ात और फिर क्या हुआ..
2 weeks ago
129 Views
1 Min Read



Add Comment