नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कल विपक्ष की आंखों की किरकिरी बने हुए हैं. अमित शाह से बैठक के बाद से ही केजरीवाल पर सॉफ्ट कार्नर और फायदे की राजनीति के आरोप लग रहे हैं. आरोप लगाने वालों में अब एक नाम और जुड़ गया है. कांग्रेस सांसद शशी थरूर ने आप नेता और सूबे के सरदार केजरीवाल पर निशाना साधा है.
थुरुर ने केजरीवाल को हारे हुए बाज़ीगर की संज्ञा दी. दरअसल, सीपीआईएम के नेता और जेएनएयसू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देकर केजरीवाल विपक्ष के निशाने हैं. केजरीवाल पर तंज कसते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि ‘हार कर जीतने वाले को बाज़ीगर कहते हैं, जीतकर हारने वाले को केजरीवाल’ कहते हैं. शशि थरूर ने केजरीवाल पर केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी के साथ सांठ-गांठ और फायदे की राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने लिखा कि,
फायदा हो जिधर, वो उधर की और चलेगा।
अब पाँच साल #AAPka यही दौर चलेगा
शाह केजरीवाल 👌 Ohh Sorry वाह केजरीवाल!
गौरतलब है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बीते 20 फरवरी को कन्हैया समेत नौ अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी थी. भाजपा ने केजरीवाल के इस फैसले का स्वागत किया. भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कि, दिल्ली सरकार ने हालात को भांप कर ये फैसला लिया है. इससे पहले भाजपा केजरीवाल पर कन्हैया कुमार को बचाने के आरोप लगाती रही थी.
चुनाव के समय हमलावर रहने वाले केजरीवाल की कहानी किसी को गले नही उतर रही है. केजरीवाल ने जहां शपथ ग्रहण के दिन प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद मांगा था वहीं अमित शाह से मुलाकात कर सॉफ्ट कॉर्नर दिखाया था. केजरीवाल ने कहा था कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दिल्ली का विकास करेंगे.


Add Comment