- 30 फरवरी को पेश होकर अदा करना पडेगा जुर्माना”*”पीडित सोच-सोचकर हुआ जा रहा अधीर
- कब आएगी 30 फरवरी, जब अदा करेगा वह जुर्माना
जानसठ/मुजफ्फरनगर-: कभी-कभी जल्दी बाजी में किया गया काम आपको चर्चा का विषय बना देता है. ऐसा ही प्रकरण मुजफ्फरनगर में सामने आया है. वाहन चेकिंग के समय पुलिस के द्वारा काटा गया चालान पुलिस के लिए भारी साबित हो गया. पुलिस ने वाहन स्वामी का चालान काटकर 3 0 फरवरी को एसीजे कोर्ट में पेश होने का फरमान सुनाया है.
वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेलमेट सहित गैरकानूनी रूप से ड्राइविंग कर रहे लोगों के चालान पुलिस द्वारा काटे जा रहे हैं. लेकिन जानसठ तहसील के ककरौली थाने द्वारा ग्राम जटवाड़ा पुलिस चौकी पर जानसठ के मौहल्ला सहबान निवासी सचिन कुमार शर्मा पुत्र गोपीचंद का एसीजे कोर्ट में पेश होने के लिए आगामी 30 फरवरी 2020 का समय निर्धारित कर चालान काट दिया गया है. बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले सचिन कुमार शर्मा ने जब अपने चालान को गंभीरता के साथ पढ़ा तो उनके होश उड़ गए. अब वह परेशान है कि 30 फरवरी को किस कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और जुर्माना भरे.

Add Comment