ग्वालियर/मध्यप्रदेश. बाल भवन में जो घटना घटित हुई वह न केवल चौंकाने वाली थी बल्कि एक संदेश भी थी जो अपने कार्यो को लेकर लापरवाही करते हैं.
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ऐसी ही एक घटना हुई जिसने सबको शर्म से पानी पानी कर दिया. दरअसल, प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार को बाल भवन में ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के सभी अधिकारियों की बैठक ले रहे थे. मंत्री जी पिछले दिनों स्वर्ण रेखा नाले में एक बालक के डूब जाने से हुई मौत से नाराज़ थे. उन्होंने इसके लिए इनविराड कंपनी को जिम्मेदार मानकर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने को कहा.
बैठक के बीच ही मंत्री तोमर ने बदनापुरा सीवर लाइन में हो रही देरी और काम शुरू न होने पर सब इंजीनियर शिशिर श्रीवास्तव से सवाल दाग दिया. जवाब सुनकर मंत्री जी हैरान रह गए. सब इंजीनियर श्रीवास्तव ने काम मे देरी के लिए तकनीकी समस्या को जिम्मेदार बताया. इंजीनियर के जवाब से असंतुष्ट मंत्री जी ने जो किया उससे बैठक में मौजूद हर शख्स के होश उड़ गये. मंत्री जी ने सब इंजीनियर शिशिर के पास जाकर उनके पैर छू लिए.
फैसला ऑन स्पॉट के फार्मूले पर काम करते हुए मंत्री तोमर ने लापरवाही बरतने वाले नगर निगम में बिजली विभाग के प्रभारी देवी सिंह राठौर और जेडओ राजेंद्र शर्मा का तबादला ग्वालियर से बाहर करने के नर्देश दिए. मंत्री जी के इस फैसले से जहां अधिकारी परेशान दिखे वहीं जनता में उनका खूब गुणगान हो रहा है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment