COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

पॉलिटिकल खास

Corona virus: मोदी के खिलाफ सोनिया गांधी की विपक्षी एकता को BSP, SP, AAP की ना, आधी टीम के साथ पूरे मन से लड़ेगी कांग्रेस

New Delhi. देश में कोरोनावायरस के चलते हाहाकार मचा हुआ है. आए दिन नए मामले सामने आ रहे हैं. कोरोनावायरस के संक्रमितो की संख्या एक लाख 18 हजार के ऊपर पहुंच गई है. इसी बीच देश में राजनीतिक हलचल भी तेजी से दिखाई दे रही है. अभी बस पॉलिटिक्स का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकता को एक पटरी पर लाने की जुगत में लगी हुई हैं. आज शाम को सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्ष की बैठक को बुलाया गया है जिसमें मोदी सरकार को कोरोना संकट में उठाए जा रहे कदमों को लेकर चर्चा के साथ ही सरकार को घेरने की कोशिश की जाएगी.
सोनिया गांधी के मिशन को उस समय झटका लगा जब उत्तर प्रदेश की दो महत्वपूर्ण पार्टियां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने इस बैठक से दूरी बना ली जबकि आम आदमी पार्टी ने बैठक में शामिल होने के लिए न्योता ना मिलने की बात कही है.
सूत्रों के मुताबिक विपक्षी दल की बैठक के लिए सपा और बसपा को निमंत्रण दिया गया था लेकिन दोनों ही पार्टियों ने अपने कार्यों में व्यस्तता बताकर बैठक से किनारा कर लिया जबकि आम आदमी पार्टी ने कहा कि उसको इस बैठक के लिए निमंत्रण नहीं दिया गया.
बैठक के दौरान प्रवासी श्रमिकों की स्थिति और मौजूदा संकट से निपटने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों और आर्थिक पैकेज पर चर्चा होनी है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.