COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

बेहट से बनेगा इतिहास, सूर्यग्रहण होगा बहुत खास, 360 साल बाद क्या अलग होगा, जानिए

उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर का बेहट कस्बा रविवार को वैज्ञानिक दृष्टि से बेहद ख़ास रहेगा। साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण रविवार को होगा लेकिन खास बात यह है कि सूर्यग्रहण का जो नज़ारा बेहट इलाके में देखा जा सकेगा वह प्रदेश के किसी हिस्से में नही देख पाएंगे। दरअसल बेहट क्षेत्र में वलयाकार यानि सूर्य को छल्ले के रूप में देखा जाएग। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह दुर्लभ नज़ारा अब 360 वर्षो बाद ही देखा जा सकता है। क्षेत्र में यह नजारा देखने के लिए वैज्ञानिकों की टीमें भी बेहट में पहुंच रही है।

रविवार यानि 21 जून को आषाढ़ अमावस्या है। इस दिन सूर्यग्रहण होना और भी महत्त्वपूर्ण दृष्टि से देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां सूर्य ग्रहण का काल करीब पौने चार घंटे का होगा। उत्तर प्रदेश के आखरी छोर पर बसे जनपद सहारनपुर की सीमाएं हरियाणा, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश से मिली हुई है। सहारनपुर का बेहट कस्बा अचानक से वैज्ञानिकों में चर्चा का विषय बन गया है। यहां पर यानी सूर्यग्रहण के दौरान कुछ ऐसा होगा, जिससे यहां के लोग 360 वर्ष तक वंचित रहेंगे। प्रदेश में सहारनपुर का बेहट ही ऐसा क्षेत्र है जहां पर 21 जून को होने वाला वलयाकार सूर्यग्रहण पूरा दिखाई देगा। प्रदेश में छल्लेदार सूर्य सिर्फ सहारनपुर के बेहट में ही दिखाई देगा। वैज्ञानिकों की माने तो सहारनपुर से जैसे-जैसे पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड की ओर बढ़ेंगे सूर्य ग्रहण ग्रहण आंशिक होता जाएगा।

इसी रिंग ऑफ फायर के कारण ढेर सारे खगोल शास्त्री और वैज्ञानिक 21 जून को बेहट पहुंचे हैं। प्रगति विज्ञान संस्थान मेरठ के महासचिव एवं खगोल शास्त्री दीपक शर्मा ने बताया कि बेहट में वलयाकार सूर्यग्रहण होगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि जिस जगह पर पूरा वलयाकार सूर्यग्रहण या पूर्ण सूर्यग्रहण होता है। वहां दोबारा ऐसी खगोलीय घटना 360 वर्ष बाद ही होती है।

सहारनपुर के बेहट में सूर्यग्रहण की शुरुआत सुबह 10:22 पर हो जाएगी जो दोपहर के 1:49 तक चलेगी। यानी सहारनपुर में कुल 3 घंटे 26 मिनट 45 सेकिंड सूर्य ग्रहण रहेगा।( साभार)