स्टेट बैंक खाताधारकों के लिए असमंजस की खबर है. अगर आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से ज्यादा काम करते हैं तो यह खबर आपको जान लेनी जरूरी है. 21 जून यानी रविवार को स्टेट बैंक की ऑनलाइन सेवाएं बंद रह सकती हैं. बैंक ने गुरुवार को ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस बात की जानकारी दे दी थी.
स्टेट बैंक ऑनलाइन सेवाओं के बंद रहने से होने वाली परेशानियों से बचने के लिए खाताधारक को अपना पूर्व प्लान बनाने के लिए कहा था. स्पष्ट शब्दों में कहें तो स्टेट बैंक ने रविवार को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पूरा करने से बचने की सलाह दी थी.
पहली बार नहीं होगी बैंक की सेवाएं बाधित
ऐसा नहीं है कि देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑनलाइन बैंकिंग सेवा पहली बार बाधित होगी, इससे पहले भी 13 और 14 जून को ऑनलाइन सेवाएं बाधित रही थी जिसके चलते खाताधारकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था. अब रविवार को ऑनलाइन सेवाएं बंद होने से खाताधारकों को पेटीएम, यूपीआई, योनो, एसबीआई एप, एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग आदि माध्यमों के जरिए खातों में बैलेंस की जानकारी करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.










Add Comment