सहारनपुर /उत्तर प्रदेश. कोरोनावायरस के संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए पूरे देश में 4 चरणों का लॉकडाउन लगाया गया था और पांचवें चरण को अनलॉक 1 नाम दिया गया था जिसमें देश को तीन चरणों में धीरे-धीरे खोलना था लेकिन यह अनलॉक लोगों पर भारी पड़ने लगा. पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. जनपद में कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़ने के बाद जिलाधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है. अब हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा.
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि पिछले 2 दिन में अचानक कोरोना का ग्राफ बढ़ा है. उन्होंने बताया कि दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद की ओर से लोगों के आने से दिक्कतें बढ़ी है. इसलिए हर रविवार को अब पूरी तरह से लॉक डाउन रखा जाएगा. इतना ही नहीं बॉर्डर भी पूरी तरह सील रहेगा. किसी भी तरह की आने जाने की परमिशन नहीं होगी.
जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं जैसे दूध की दुकानों मेडिकल को ही खोलने की इजाजत रहेगी इसके अलावा सभी पर सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा. कहने का मतलब है की किराना, सब्जी, फल-फ्रूट समेत सभी दुकानें अब रविवार को पूरी तरह से बंद रहेंगी.
डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि बहुत जरूरी होने पर पास की व्यवस्था होगी लेकिन यह पास केवल जरूरी सेवाओं के लिए होगा. यह व्यवस्था कब तक लागू रहेगी सवाल के जवाब में जिलाधिकारी ने बताया कि अगले आदेशों तक जनपद में यही व्यवस्था चलेगी.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:







Add Comment