COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

पॉलिटिकल खास

MODI GOVERNMENT 2.0: 10 करोड़ घरों तक पहुंचकर कर एक साल का जश्न मनाएगी भाजपा, क्या ख़ास होगा, और कैसे होगा? जानिए

नई दिल्ली. सोशल मीडिया की किंग और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का खिताब रखने वाली भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 साल का जश्न मनाएगी.
अब आपके जहन में सवाल उठ रहा होगा कि कोरोना काल में पार्टी जश्न के लिए कैसे सोच सकती है? तो समझ लीजिए कि पार्टी ने इसके लिए अलग से इंतजाम किया है. पार्टी गृह मंत्रालय के निर्देशों का पालन भी करेगी और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी उपलब्धियां भी गिनाएगी.

घरों में बंद लोगों तक ऐसे पहुंचेंगे

दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में तकरीबन 750 वर्चुअल रैलियां और 1000 वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का ऐलान किया था. उसी के मुताबिक पार्टी आज अपने सत्ता के दूसरे कार्यकाल के 1 साल का जश्न मनाएगी.

कैसे होगा आयोजन

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन को फेसबुक पर लाइव किया जाएगा. इसके लिए पार्टी ने स्थानीय नेताओं को हर बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहा है. साथ ही साथ उसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए भी कार्यकर्ताओं को कहा गया है. इतना ही नहीं कोविड-19 के बचाव एवं राहत के लिए सरकार की तरफ से किए गए प्रयासों के छोटे-छोटे वीडियो भी पार्टी द्वारा जारी किए जाएंगे.

क्या होगी जश्न की खूबी

पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, विश्व कल्याण हेतु भारत की भूमिका और कोविड-19 के फैलने से बचाव के लिए सावधानियां और स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतों के संकल्प के आह्वान को लेकर देशभर में तकरीबन 10 करोड़ घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है.
पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल में लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बाटेंगे.