डीजल, पैट्रोल के दाम स्थिर रखने को जीएसटी के दायरे में लाए जाए,
सपा प्रतिनिधि मंडल ने विधायक संजय गर्ग की अगुवाई में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
सहारनपुर (गौरव सिंघल)। समाजवादी पार्टी ने पैट्रोल और डीजल के दामों को नियंत्रण में रखने के लिए जीएसटी के दायरे में लाने संबंधी प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंगलवार को जिलाधिकारी को सौंपा। सहारनपुर नगर के विधायक एवं प्रदेश पाटी प्रवक्ता संजय गर्ग की अगुवाई में पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को दिए ज्ञापन में प्रधानमंत्री से मांग की है कि महंगाई पर नियंत्रण पाने किसानों और मध्य वर्ग को राहत देने के लिए पैट्रोलियम पदार्थों पैट्रोल और डीजल के दामों को एक समान स्तर पर बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि उसे जीएसटी के दायरे में लाया जाए। उन्होंने ज्ञापन देने के बाद संवाददाताओं को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेलो के दाम आज निम्न स्तर पर है जबकि भारत में भारी करो के बोझ के चलते डीजल और पैट्रोल के दामों में बेतहाशा बढोत्तरी हो गई है। एक पखवाडे में डीजल के दामों में 9.45 रूपए प्रति लीटर और पैट्रोल के दामोे में 8.30 रूपए प्रति लीटर की भारी वृद्धि होने से आमजन की परेशानी बढी है। भारत में डीजल 18 रूपए प्रति लीटर और पैट्रोल 17 रूपए प्रति लीटर की मूल कीमत है। इस पर 69 फीसद कर है। उन्होंने कहा कि नेपाल और भूटान में इन तेलो के दाम भारत से कम है। जबकि ये दोनो देश भारत से ही इनकी खरीदारी करते है।ज्ञापन देने वालो में संजय गर्ग के साथ नगर निगम में पार्टी के पार्षद अभिषेक अरोडा, इमरान सैफी, हाजी शाहनवाज, हाजी नूर आलम, हाजी गुलशेर, महानगर अध्यक्ष मौ. आजम शाह, विधानसभा अध्यक्ष परिक्षित वर्मा, अब्दुल हफीज इंण्डिया और विपिन जैन आदि शामिल रहे।






Add Comment