सहारनपुर /उत्तर प्रदेश. कोरोना संकट से जूझ रहे देश को सामाज में छिपे अपराधियों से कितना खतरा है इसका खुलासा थाना नगर कोतवाली में हुआ है. नगर कोतवाली पुलिस ने नकली सैनिटाइजर और सौंदर्य प्रसाधन में बड़े पैमाने पर मिलावट खोरीकरने वालों को जेल भेजा है.
सरकार से लेकर प्रशासन तक कोरोना से बचाव के लिए हैंड सैनिटाइजर के उपयोग की अपील की जा रही है इसी का फायदा उठाकर नकली समान का कारोबार करने वालों को बड़ा मौका मिला. मुखबिर की सूचना पर नगर कोतवाल राकेश कुमार ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर 3 लोगों को नकली सैनिटाइजर और नकली सौंदर्य प्रसाधन के साथ गिरफ्तार किया.
पूरे मामले पर क्या बोले एसपी सिटी विनीत भटनागर
पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि नखासा बाजार में नकली हैंड सेनीटाइजर व सौंदर्य प्रसाधन का अवैध निर्माण किया जा रहा है. सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह उन्हें तत्काल औषधि निरीक्षक से संपर्क साध कर मौके पर पहुंचकर छापेमारी की जहां से भारी मात्रा में नकली हैंड सेनीटाइजर और अन्य सौंदर्य प्रसाधन बरामद किया.
कैसे होता था काम
मौके से गिरफ्तार मौके से तीन अभियुक्तों ने अपराध को स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि नकली हैंड सेनीटाइजर और सौंदर्य प्रसाधन की फीलिंग और पैकिंग का काम वह लगभग तीन-चार साल से कर रहे हैं. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए माल की कीमत लाखों रुपए है.
यह हैं गिरफ्तार हुए अभियुक्त
1- नदीम समसी पुत्र तुकी समसी निवासी पक्का बाग थाना मंडी सहारनपुर
2- दानिश शेख पुत्र नदीम शेख निवासी मोहल्ला मुन्नीबान थाना कोतवाली नगर सहारनपुर
3- सोनू अंसारी पुत्र रफीक अंसारी निवासी मोहल्ला बंजारों का पुल थाना कुतुब शेर सहारनपुर.
जबकि दो अभियुक्त फरार हैं.
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने अभियुक्तों पर मुकदमा संख्या 165/ 2020 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 471, 269, 120 बी इंडियन पीनल कोड तथा धारा 63 65 कॉपीराइट एक्ट और धारा 103 104 ट्रेडमार्क एक्ट के साथ औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन की धारा 18 और 27 पंजीकृत किया है.
पुलिस की इस टीम को मिली कामयाबी
1- राकेश कुमार सिंह एस एच ओ थाना देहात कोतवाली
2- एसएसआई अनिल कुमार सिंह
3-एसआई रघुराज सिंह
4- डीआई संदीप कुमार
5- हेड कांस्टेबल सुच्चा सिंह
6- कांस्टेबल सम्राट
7-कांस्टेबल मनजीत सिंह और
8- कांस्टेबल अर्जुन सभी थाना नगर कोतवाली जिला सहारनपुर शामिल रहे.








Add Comment