एक्सक्लूसिव • टॉप न्यूज़

Control population: उत्तर प्रदेश के इस जिले में उठी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, गिरिराज सिंह ने की शुरूआत

  • अर्थव्यवस्था पर बड़ा खतरा है बढ़ती जनसंख्या: गिरीराज
  • ‘जनसंख्या कानून सभा’ में बोले केंद्रीय मंत्री

सहारनपुर. भाजपा के फ़ायर ब्रांड नेता और केंद्रीय पशुधन मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या से देश की अर्थव्यवस्था संकट में घिर सकती है. ऐसे में अतिशीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाना बेहद जरुरी हो गया है.

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा हिंदू जागरण मंच के सहयोग से जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित “जनसंख्या कानून सभा” को मुख्य वक्ता के रुप में संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या से देश की अर्थव्यवस्था संकट में घिर सकती है. इसके समाधान हेतु जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र आवश्यक है. उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही जनसंख्या नियंत्रण कानून ना बना तो देश में गृहयुद्ध के हालात होंगे.

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोधत तथा जेएनयू, एएमयू व जामिया के हिंसक प्रदर्शनों के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है. जिसके लिए न केवल सरकार को सख्त एक्शन लेना चाहिए, अपितु समाज को भी आगे आकर प्रतिकार करना चाहिए.

कार्यक्रम संयोजक व फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रहित के इस कानून को लेकर जो राजनीतिक दल भ्रम फैला रहे हैं. देश की जनता समय आने पर उनका राजनीतिक सफाया कर देगी.