नयी दिल्ली. शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून का नही बल्कि नरेंद्र मोदी का विरोध हो रहा है. हम प्रदर्शन कारियों से बात करने को तैयार, लेकिन उनकी शर्तों पर नही.
एक टीवी चैंनल पर खास कार्यक्रम में पहुंचे कानून मंत्री ने मुस्लिम पक्षकारों के सवालों के जवाब में ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि देश मे सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन एक तरीके से. इस सवाल पर की सरकार शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बात क्यों नही करती के जवाब में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं कि नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) और संभावित एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए मोदी सरकार तैयार है. लेकिन एक व्यवस्थित तरीके से.
और क्या कुछ कहा कानून मंत्री ने
कानून मंत्री ने कहा कि अगर आप विरोध कर रहे हैं तो अच्छी बात है…लेकिन आपके लोगों का जब हम कोई स्वर सुनते हैं वो कहते हैं कि सीएए जबतक वापस नहीं होगा तो बात नहीं होगी. अगर ये चाहते हैं कि सरकार का कोई प्रतिनिधि बात करे तो एक स्ट्रक्चर तरीका होना चाहिए. अगर आप कहिएगा कि वहीं पर आकर बात करिए, तो कैसे होगा. उन्होंने कहा कि कि हमने बार-बार बताया कि नागरिकता संशोधन विधेयक किसी कि नागरिकता नहीं छीनता. इस देश का हर मुस्लिम नागरिक इज्जत के साथ इस देश में रहता है और रहेगा. बीते हफ्ते ही रविशंकर प्रसाद ने शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के बारे में कहा था कि शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध हो रहा है.
गौरतलब है कि दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले करीब 50 दिन से सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है. यह प्रदर्शन दिल्ली के चुनाव में बड़ा मुद्दा बन गया है.

Add Comment