नयी दिल्ली. चुनावी शोर-शराबे की समाप्ति के साथ ही शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा चुनाव भी समाप्त हो गए. 55 फ़ीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रत्याशियों के भविष्य को ईवीएम कैद कर दिया. चुनाव खत्म हो गया लेकिन चुनावी चर्चा और चुनावी चकल्लस परिणाम आने तक जारी रहेंगे. पान की दुकान, चाय की दुकान, और ऑफिसों में सरकार बनाने को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ी रहेगी. चुनाव का नशा होता ही ऐसा है. बड़ी चर्चाएं होंगी कि किसकी बनेगी सरकार और कौन करेगा इंतजार? लेकिन जनता के इस भाव को न्यूज़ चैनल और एजेंसियां बखूबी जानती हैं. इसी का नतीजा होता है कि चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल्स के नतीजे आने शुरू हो जाते हैं. दिल्ली चुनाव 2020 के भी एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे और जो नतीजे सामने आए उसके मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दमदार तरीके से सरकार बना सकती है. आइये जान लेते हैं क्या कहते हैं विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल…
टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल
टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. इसके अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 44 सीटें मिलेंगी, जबकि भाजपा को 26 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, दिल्ली में एक बार फिर कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा.
रिपब्लिक और जन की बात का एग्जिट पोल
रिपब्लिक और जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. रिपब्लिक और जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी को 48-61, भाजपा को 9-21 और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिल सकती हैं.
न्यूज एक्स-नेता का एग्जिट पोल
न्यूज एक्स-नेता के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी को 55 सीटें मिल सकती हैं.
एबीपी-सी वोटर का एग्जिट पोल
एबीपी-सी वोटर का एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है. एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 49 से 63 सीटें मिलेंगी, जबकि भाजपा को 5 से 19 सीट पर जीत मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 0 से 4 सीटें मिल सकती है.
न्यूजएक्स-पोलस्टार्ट का एग्जिट पोल
न्यूजएक्स-पोलस्टार्ट के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 56 और भाजपा को 14 सीटें मिलने का अनुमान है.
सुदर्शन न्यूज का एग्जिट पोल
सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 42 मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 26 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं, कांग्रेस को 2 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है.
इंडिया टीवी का एग्जिट पोल
इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 44 सीटें मिल सकती हैं. इसमें भाजपा को 26 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है. इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान जताया गया है.
एनडीटीवी का एग्जिट पोल
एनडीटीवी के एग्जिट पोल के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 52 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 17 सीटें मिल सकती है. वहीं, इसमें कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है.
टीवी9-सिसरो का एग्जिट पोल
टीवी9-सिसरो के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 54 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 15 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, इसमें कांग्रेस को एक सीट मिलने के आसार बताये गये हैं.



Add Comment