देहरादून. चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा यात्रा के लिए फोरलेन सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है जिसे कुंभ से पहले यानी मार्च 2021 से पहले ही तैयार करने का लक्ष्य है. ऑल वेदर एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट से जुड़े इंजीनियरों की मानें तो इस सड़क पर आप अपनी गाड़ी को दुगनी गति से चला पाएंगे. फिलवक्त चार धाम के लिए वन लेन रोड है जिसमें गाड़ियां 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक नहीं चल पाती. इतना ही नहीं भारी बारिश और बर्फबारी के दौरान रोड के कई इससे बंद हो जाते हैं जिससे श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. दिसंबर 2016 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट से अधिक जाम वाले स्थानों पर बाईपास की व्यवस्था की जा रही है. बाईपास बन जाने से 20 किलोमीटर की दूरी कम होने के साथ ही सड़क पूरे साल चालू रहा करेगी. केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री वीके सिंह ने गुरुवार से शनिवार तक चार धाम मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कुंभ से पहले प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए आदेशित किया. बता दें कि हरिद्वार में मार्च 2021 में कुंभ का आयोजन होना है.
फोरलेन ऑल वेदर एक्सप्रेस वे बनने के बाद इतना समय बचेगा
ऑल मदर एक्सप्रेस वे बनने के बाद से श्रद्धालुओं का लगने वाला काफी समय बच जाएगा साथ ही सुरक्षित भी रहेगा. अगर ऋषिकेश को केंद्र मान लें तो चारों धामों पर इस तरह समय का होगा परिवर्तन…
- यमुनोत्री- कुल दूरी- 248 किलोमीटर,अभी लगने वाला समय 8 घंटे, एक्सप्रेस वे के बाद लगने वाला समय 6 घंटे
- गंगोत्री -कुल दूरी -266 किलोमीटर, अभी लगने वाला समय 9 घंटे, एक्सप्रेस वे बनने के बाद लगने वाला समय 6 घंटे
- केदारनाथ- कुलदूरी-216 किलोमीटर, अभी लगने वाला समय 7 घंटे एक्सप्रेस वे के बाद लगने वाला समय 5 घंटे
- बद्रीनाथ- कुल दूरी- 297 किलोमीटर, अभी लगने वाला समय 10 घंटे, एक्सप्रेसवे बनने के बाद लगने वाला समय 7 घंटे.










Add Comment