नयी दिल्ली : बाग में प्रदर्शनकारियों में एक लंबे समय बाद गुटबाजी नजर आई है. शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने एक सड़क को आमजन के लिए खोला तो दूसरे गुट ने फिर से उसे बंद कर दिया.
संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ तकरीबन दो महीने से विरोध प्रदर्शन के चलते शाहीन बाग के रास्ते पूरी तरह से बंद है. लेकिन आज एक बंद सड़क को प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने खोल दिया जिसे तत्काल दूसरे गुट ने बंद भी कर दिया.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, लगभग दो घंटे पहले प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने शाहीन बाग में सड़क संख्या नौ को फिर से खोला, लेकिन एक अन्य समूह ने इसे फिर बंद कर दिया.
बकौल पुलिस,” प्रदर्शनकारियों ने कालिंदी कुंज की ओर जाने वाली एक सड़क के एक छोटे हिस्से को खोला था ताकि स्थानीय लोग अपने दोपहिया वाहनों से वहां से गुजर सके.”
इस घटना के बाद से शाहीन बाग़ में प्रदर्शनकारियों के बीच गुटबाज़ी की चर्चा आम हो गयी.



Add Comment