*उत्तराखंड के PWD ठेकेदार सुभाष चौधरी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा*
*ठगी के पैसे वापस मांगने के चलते हुई हत्या-एसएसपी*
सहारनपुर. एसएसपी सहारनपुर दिनेश कुमार पी ने 2 दिन पूर्व हुए ठेकेदार हत्याकांड का खुलासा किया है.
बकौल कप्तान तंत्र मंत्र के जाल में फंसने पर व्यापारी की हत्या हुई. कप्तान दिनेश कुमार पी ने बताया कि मृतक सुभाष द्वारा ₹350000 देकर एक करोड़ रु बनाने के नाम पर ठगी की गई थी. उन्होंने बताया कि रकम न बढ़ने पर सुभाष तांत्रिक ठग से अपने पैसे वापस लौटने का दबाव बना रहा था, जिसके चलते हत्या की इस वारदात को कारित किया गया. ठगी करने वाले अरशद, फिरदोस, अजमा, नगमा व वकील गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
पुलिस ने मुजरिमों के पास से कत्ल में प्रयोग किये गए चा कू, मृतक का मोबाइल व कुछ नशे की गोलियां बरामद की हैं.
घटना के सफल अनावरण के समय पुलिस अधीक्षक देहात विद्या सागर मिश्र उपस्थित रहे।
पैसे बढ़ाने के लालच में गयी जान
3 months ago
17 Views
1 Min Read



Add Comment