केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यापार मंडल छुटमलपुर एवंअनेको सामाजिक संगठनों के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगो ने राष्ट्रपति के नाम थाना फतेहपुर प्रभारी भानु प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए सुप्रीम कोर्ट के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट में किये गए बदलाव को वापिस लिए जाने की मांग की।व्यापार मंडल के नगर अधयक्ष राजेश राणा ने कहा कि यह कानून सवर्ण समाज व पिछड़े समाज के लिए काला कानून है। उन्होंने मांग की है कि बिना जांच के यह कानून किसी भी व्यक्ति पर लगाना सरासर गलत है जो बर्दाश्त नही किया जाएगा। नगर महामंत्री राव साज़िद ने कहा कि मामले की जांच कर यदि आरोपी दोषी पाया जाए तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए लेकिन बिना किसी जांच के किसी को दोषी बना देना कोई न्याय नही है।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा और अनेको सामाजिक संगठनों ने भारत बंद के तहत व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की गई। इसी दौरान कस्बा छुटमलपुर मे व्यापार मंडल और सामाजिक संगठनों ने भारत बंद के दौरान सहारनपुर देहरादून मार्ग को कुछ समय के लिए किया जाम।इसी दौरान मौजूद रहे। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेश राणा नगर महामन्त्री राव साज़िद डा देवराज पुन्डीर विनोद गोयल अंकित कम्बोज संदीप चौहन रिजवान अंसारी सचिन बंसल मुनीश बंसल दिनेश शर्मा प्रवीन गुप्ता प्रधान इसरान कुद्स मलिक डा ईसरत मलिक पँडित विष्णू दत्त शर्मा मुसरम प्रमोद शर्मा राजकुमार डाबर सजय भगत विकास चौहान परवेज मलिक मनोज बसंल आदि व्यापारिक संगठन के जाने माने चहरें मौजूद रहे
✍रिपोर्ट डा अमित सैन
एससी -एसटी एक्ट के विरोध मे केन्द्र की राजग सरकार के खिलाफ व्यापार मंडल ने जताया विरोध्
September 6, 2018
2 Min Read



Add Comment