पॉलिटिकल खास

Padamshree: अदनान पर बड़ी हुई बहस, सोनिया को नागरिकता क्यों दी, कांग्रेस भाजपा में जुबानी जंग तेज़ हुई

नई दिल्ली. पदमश्री अवार्ड को लेकर भाजपा कांग्रेस में तलवारें खींच गयी हैं. कांग्रेस को संगीतकार अदनान सामी का पद्मश्री हज़म नही हो रहा है तो भाजपा अपने फैसले को लेकर बचाव में है. इस सियासी लड़ाई में खुद अदनान सामी भी कूद पड़े हैं.

अदनान सामी के पद्मश्री पर कांग्रेस आगबबूला है. सीए ए की राजनीतिक कुंद्रा को तोड़ते हुए अदनान सामी पर नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है कांग्रेसमें अदनान को पुरस्कार दिए जाने के आधार पर सवाल उठाए हैं जबकि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने इसे पदम श्री का अपमान बताया है राजनीतिक दलों में स्वामी के भारत में योगदान को लेकर बहस छिड़ी हुई है विपक्षी दलों का अदनान की नागरिकता को भी लेकर सवाल है उन्होंने कहा है की 2016 में भारतीय नागरिकता पाए अदनान ने देश के लिए ऐसा क्या किया है जिसके लिए उन्हें पदम श्री सम्मान दिया गया. कांग्रेस ने अदनान के पिता का भी जिक्र अपनी चर्चा में रखा है. मुख्य विपक्षी पार्टी का आरोप है कि सामी के पिता दुश्मन देश पाकिस्तान की वायुसेना में पाइलेट थे.

कांग्रेस के सवालों का जवाब देने उतरे भगवा पार्टी के प्रवक्ता संवित पात्रा. संवित ने विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए कहा कि वे सिर्फ उन मुसलमानों को पसंद करते हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सेना, उच्चतम न्यायालय और देश के लोकतंत्र की आलोचना करते हैं. पात्रा ने आरोप लगाया, ‘‘वे (विपक्षी पार्टियां) देशद्रोहियों को स्वीकार करते हैं और अच्छे मुसलमानों से किनारा करते हैं.’ पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि इतालवी तानाशाह मुसोलिनी और जर्मनी के हिटलर के शासन से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पिता जुड़े हुए थे. उन्होंने सामी के पिता की पृष्ठभूमि पाकिस्तानी वायुसेना के एक अधिकारी की होने को लेकर आलोचना का जवाब देने की कोशिश के तहत यह बात कही. उन्होंने कहा कि यदि उनके (सामी के) पिता की पृष्ठभूमि को कुछ उदारवादियों द्वारा उनके खिलाफ रखा जाता है और विपक्षी दल उन्हें पद्म पुरस्कार देने की आलोचना करता है, तब कांग्रेस को यह जवाब देना चाहिए कि (सोनिया) गांधी को भारतीय नागरिकता क्यों दी गई.

पात्रा ने जंग को और धार देते हुए कहा, ‘‘अदनान सामी अत्यधिक हकदार हैं और उन्हें उनकी काबिलियत को लेकर पद्मश्री दिया गया. वह न सिर्फ एक मशहूर गायक हैं बल्कि दुनिया के सर्वाधिक तेज पियानोवादक और विश्व भर में वाहवाही बटोरने वाले संगीतकार हैं.’ उन्होंने कहा कि सामी एल्टन जॉन, मडोना और रोलिंग स्टोन की तरह वेम्बली स्टेडियम में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं.

पक्ष विपक्ष की यह लड़ाई और रोचक हो गयी है. अब अदनान सामी ने भी इसमें दख़ल दिया है. संगीतकार एवं गायक के तौर पर हिंदी फिल्म संगीत क्षेत्र में करियर बनाने वाले 46 वर्षीय सामी की कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल के साथ ट्विटर पर बहस छिड़ गई. दरअसल, शेरगिल ने ट्विटर पर कहा था कि सामी को ‘‘चाटुकारिता करने के कारण’ पुरस्कार के लिए चुना गया. इस टिप्पणी से नाराज सामी ने ट्वीट किया, ‘‘हे बच्चे, क्या आपको दिमाग ‘क्लीयरेंस सेल’ से या ‘सेकेंड हैंड नॉवेल्टी स्टोर’ से मिला है? क्या तुम्हें बर्कले में यही सिखाया गया है कि एक बेटे को उसके माता-पिता के कामों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए या सजा दी जानी चाहिए? और आप एक वकील हैं? लॉ स्कूल में क्या सीखा है? इसके साथ ही शुभकामनाएं.’ कई आलोचकों ने 1965 के युद्ध में भारत के खिलाफ लड़ने वाले पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट के बेटे सामी को सम्मानित करने को लेकर सरकार पर सवाल उठाए.?

सोनिया गांधी की नागरिकता को लेकर फ़िलहाल गांधी परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन इस पर शांति तो नही होने वाली है. माने निश्चित ही जुबानी जंग और तेज़ होने वाली है.