गुजरात. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ भारत की दो दिवसीय यात्रा पर भारत में है. यात्रा के पहले दिन ट्रंप की आगवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं की. भारत आने की खुशी ट्रंप छिपा न सके. जैसे ही ट्रंप अपने प्लेन से उतरे उन्होंने तुरंत मोदी को गले लगाया. मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप का गर्मजोशी से स्वागत किया और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रंप को साबरमती आश्रम ले गए. मोदी ने ट्रंप को आश्रम की विशेषताएं बताई और फिर गांधीजी के तीन बंदरों के बारे में विस्तृत व्याख्या ट्रंप को दी. इससे पहले ट्रंप ने गांधी जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें शांति का दूत बताया. ट्रंप ने साबरमती आश्रम के विजिटर रजिस्टर में जो लिखा वह मोदी के लिए किसी सरप्राइस से कम नहीं था. ट्रंप ने मोदी को अपना सर्वोच्च मित्र बताया और भारत यात्रा के लिए उनका धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा “टू माई ग्रेट फ्रेंड प्राइम मिनिस्टर मोदी थैंक यू फॉर द वंडरफुल विजिट”
ट्रंप के इन लाइनों को पढ़कर मोदी अपनी खुशी को रोक न सके और खिलखिला कर हंस पड़े.

Add Comment