एक्सक्लूसिव • ट्रेंडिंग न्यूज़

OMG: महिला पर गिरने के बाद 5 मिनट भी भैंस जिंदा न रह सकी, तोड़ा दम

राजस्थान/ करौली. हेडिंग पढ़कर आपको थोड़ा अजीब तो लग रहा होगा लेकिन यह सच है. करौली जिले के पटोली गांव में गुरुवार की सुबह दूध निकालते समय महिला पर भैंस के गिर जाने से भैंस की मौके पर मौत हो गई. घायल महिला को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
घटना के 3 दिन बाद वीडियो वायरल होने के बाद से मामला चर्चा में आया. महिला के पति मोहन सिंह ने अपनी पत्नी मोटी देवी के साथ हुई घटना के बारे में बताया. मोहन सिंह ने कहा कि भैंस किसी बजह से गश खाकर गिर गई और उसके नीचे उसकी पत्नी मोटा देवी दब गई. बड़ी मुश्किल से भैंस के नीचे से उसकी पत्नी को बचाया जा सका. मृत्यु के बाद रोजगार के संकट का जिक्र करते हुए मोहन सिंह ने बताया की ₹50000 से अधिक कीमत की भैंस 5 मिनट में मर गई. इससे उसके परिवार के सामने रोजी की समस्या खड़ी हो गई है. मोहन सिंह ने बताया की भैंस को दफन कर दिया गया है. मोहन सिंह कहते हैं कि भैंस किस वजह से गश खाकर गिर गई इस बात का पता नहीं चला. भैंस के गिरने से उसकी पत्नी के कंधे और हाथ में में फ्रैक्चर है. हालांकि शुक्रवार की शाम को अस्पताल से मोटा देवी को छुट्टी मिल गई.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.