नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल सरकार को जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के मामले में फिर से अनुरोध पत्र भेज कर राजद्रोह के मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी देने की मांग की है. दिल्ली पुलिस की इस मांग पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ राजद्रोह के मामले में अभियोजन की मंजूरी देने पर जल्द फैसला करने के लिए संबंधित विभाग को कहेंगे.
बता दें कि दिल्ली की एक कोर्ट में बुधवार को दिल्ली सरकार को जेएनयू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य पर राजद्रोह के मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी के मुद्दे पर 3 अप्रैल को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था. मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट पुरुषोत्तम पाठक में दिल्ली पुलिस को यह भी निर्देश दिया था कि दिल्ली सरकार को कुमार पर अभियोजन के लिए मंजूरी के बारे में याद दिलाया जाए. दिल्ली पुलिस ने अदालत को कन्हैया कुमार और अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी सरकार द्वारा न दिए जाने का कारण बताया था.
गौरतलब है कि 9 फरवरी 2016 को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में एक समारोह के दौरान देशद्रोह के नारों के समर्थन का आरोप कन्हैया कुमार, उमर खालिद, अनिवार्य भट्टाचार्य समेत अन्य लोगों पर लगा था.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment