कानपुर/उत्तर प्रदेश. दिल्ली दंगों पर भड़काऊ भाषण को लेकर और देश विरोधी बातों को मुद्दा बनाकर फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने का परिवाद स्थानीय न्यायालय में दायर किया गया है . वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बख्शी ने अभिनत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ के भड़काऊ भाषण देने और माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कानपुर की सीएमएम सप्तम की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है.परिवाद का आधार स्वरा भास्कर का यूट्यूब वीडियो बना है. वादी बख्शी ने स्वरा के विडियो में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया है. अभिनेत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए ,153 ए , 153 बी और 505 (2) के मुकदमा दर्ज की मांग की गयी है.
वादी और अधिवक्ता विजय बख्शी ने अपनी अपील में कहा है कि अभिनेत्री स्वरा भास्कर भारत सरकार को अस्थिर करने के लिए हिंदुओं और मुस्लिमों में शत्रुता पैदा करने के लिए यूट्यूब पर भड़काऊ भाषण देती है. इनका मैंने एक वीडियो देखा था इसके बाद ही दिल्ली में दंगा हुआ है. एक कॉस्टेबल रतन लाल और आईबी के अंकित शर्मा की मौत हो गई. इसलिए मैने स्वरा भास्कर पर देशद्रोह की याचिका दाखिल की है.अब इस मामले पर न्यायालय का क्या रुख होगा, देखना दिलचस्प होगा.

Add Comment