बेंगलुरु: बेंगलुरु में एक युवती को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना भारी पड़ गया. एमआईएमआईएम ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक दिवसीय रैली का आयोजन किया था. रैली में सब कुछ ठीक चल रहा था कि तभी एक युवती ने मंच पर आकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया. युवती की इस हरकत से मौके पर उपस्थित सभी लोग सकते में आ गए. एमआई एमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने लपक कर युवती को चुप कराया. मौके पर मौजूद पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवती की पहचान अमूल्य के रूप में हुई.
अमूल्य को न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अमूल्य की जमानत को खारिज कर दिया और उसको 23 तारीख तक हिरासत में रखने का आदेश दिया. हालांकि बाद में यह अवधि बढ़ाकर 14 दिन कर दी गयी.
पुलिस ने अमूल्य पर देशद्रोह का मामला लिखा है. नारेबाजी की ओवैसी ने भी निंदा की. गौरतलब है कि जब युवती ने नारा लगाया, उस समय मंच पर एमआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद थे. हालांकि उन्होंने युवती को रोका और इसकी निंदा की. औवेसी ने कहा कि युवती हमारे साथ शामिल नहीं है. भारत हमारे लिए जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा.
इस संबंध में अमूल्य के पिता ने कहा कि वो विशेष समुदाय के कुछ लोगों के प्रभाव में थी. मैंने उसे ऐसी गतिविधियों से दूर रहने को कहा था लेकिन उसने मेरी बात नहीं सुनी. नारेबाजी के बाद मंच के आसपास खड़े युवकों से युवती की हाथापाई की भी सूचना है.

Add Comment