नई दिल्ली. राजनीति के मैदान में कोरोना संकट के होने के बावजूद देश में दो राजनीतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस लगातार एक दूसरे पर हमलावर है. कांग्रेस के हमले के बाद से भाजपा ने मोर्चा संभाल लिया है. एक एक कर दोनों ही दल एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं. कांग्रेस को सीमा संकट अवसर के रूप में नजर आ रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल ने पीएम पर लगातार सवाल खड़े किए हैं. लेकिन राहुल गांधी को महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से झटका मिला है.
दरअसल राहुल गांधी की राष्ट्र को लेकर टिप्पणी से शरद पवार ने न केवल नाइत्तिफाकी जताई है बल्कि नसीहत भी दी है. शरद पवार कहा,
” हम यह नहीं भूल सकते कि 1962 में क्या हुआ था जब चीन ने हमारे क्षेत्र के 45000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था. वर्तमान में मुझे नहीं पता कि उन्होंने किसी भूमि पर कब्जा किया है लेकिन इस पर चर्चा करते समय हमें अतीत को याद रखने की आवश्यकता है. राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए.”
चीन मुद्दे पर सोनिया और राहुल कि मोदी सरकार से मांग क्या है
लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ को लेकर सोनिया गांधी ने कहा है कि जब सीमा पर संकट की स्थिति है तो ऐसे समय सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती. उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब चीन की सेना भारत की भूभागीय अखंडता का उल्लंघन कर रही है तो क्या ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्वास में लेंगे?
कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया है कि देश जानना चाहता है कि अगर चीन ने लद्दाख में हमारी सरजमी पर कब्जा नहीं किया तो फिर हमारे 20 सैनिकों की शहादत क्यों और कैसे है? उन्होंने सरकार से इस जमीन को वापस लेने के लिए भी सवाल किया है. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पूरे मामले पर सच बोलने के लिए कहा है और जमीन वापस लेने के लिए कार्यवाही करने पर साथ में खड़े होने का आश्वासन भी दिया है.
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी आपको सच बोलना ही पड़ेगा. देश को बताना पड़ेगा. घबराने की कोई जरूरत नहीं है. अगर आप कहेंगे कि जमीन नहीं गई है लेकिन जमीन गई होगी तो चीन को इससे फायदा होगा. हमें मिलकर इस से लड़ना है, इन्हें उठाकर वापस फेंकना है, निकालना है.” राहुल गांधी आगे कहा, “आप बोलिए कि चीन ने हमारी जमीन ली है और हम कार्रवाई करने जा रहे हैं पूरा देश आपके साथ खड़ा है.









Add Comment