सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. जिले में कोरोना का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है जिसका नतीजा पिछले कई दिनों से लगातार मरीजों की वृद्धि के रूप में देखा जा सकता है. हाल ही में सहारनपुर के बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान उनके बेटे और भतीजे भी कोरोना की चपेट में आ गए.आ आज आई रिपोर्ट भी परेशान करने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 9 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं.
लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद प्रवासियों का गृह जनपद आना सहारनपुर वासियों के लिए भारी पड़ रहा है. एक समय जनपद में केवल 9 मामले एक्टिव रहे गए थे लेकिन लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद से यह संख्या लगातार बढ़ती रही और वर्तमान में 384 संक्रमण के केस तक पहुंच गई अच्छी बात यह रही कि इसमें से 338 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो 22 मरीजों ने मौत को मात दी है. वर्तमान में कोरोना के 46 एक्टिव मामले हैं जबकि 16 इलाकों को हॉटस्पॉट में रखा गया है.
रविवार को आए 9 मामलों में एक वाणिज्य कर अधिकारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है जिसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि अधिकारी ने प्राइवेट लैब में अपनी जांच कराई थी जहां उनकी रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई. अधिकारी के समकक्ष दूसरे वाणिज्य कर अधिकारी ने सभी का कोविड-19 टेस्ट कराने और स्टाफ को होम क्वॉरेंटाइन करने की अपर जिलाधिकारी से अपील की है.

Add Comment