Mohit Rai Jaswal
मुजफ्फरनगर/उत्तर प्रदेश. जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने एक जुलाई से स्कूल खोलने के अपने आदेश को 24 घंटे से भी कम समय में वापस ले लिया. 28 जून को जारी नए आदेश में उन्होंने 27 जुन के आदेश को तत्काल निरस्त किया है.
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने शासनादेश का हवाला देते हुए सभी प्रकार के राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को आदेश देते हुए एक जुलाई से स्कूलों को खोलने के लिए कहा था.
आदेश के मुताबिक स्कूलों में केवल शिक्षकों को जाना था. विद्यार्थियों को स्कूल नहीं जाना था. आदेश के मुताबिक शिक्षकों को विद्यालय परिसर में रहकर ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए कहा गया था.
लेकिन 28 जून के अपने आदेश में जिला विद्यालय निरीक्षक ने पुनः आदेश जारी करते हुए 27 जून के अपने आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया. इसके बाद शिक्षकों में खुशी है.

Add Comment