देवबंद/सहारनपुर. जनपद के देवबंद तहसील से एक युवक के एसएचओ की गाड़ी के साथ वीडियो बनाने की खबर वायरल होते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई. पुलिस ने अब युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सजा देने का मन बना लिया है.
दरअसल 20- 25 दिन पहले लॉकडाउन के दौरान एक युवक जिसको पुलिस ने ड्रोन कैमरा चलाने के लिए अपने साथ रखा था उसी युवक ने थाना प्रभारी और उनकी टीम के गाड़ी में ना होने पर फायदा उठाया और टिक टॉक वीडियो बना डाली. 20- 25 दिन तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन जैसे ही टिक टॉक वीडियो वायरल होना शुरू हुआ और इसके व्यूज शुरू हुए सारा मामला प्रशासन के संज्ञान में आ गया. वायरल वीडियो से पुलिस महकमे की खूब किरकिरी हुई जिससे नाराज पुलिस ने तत्काल युवक के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है. आरोपी युवक को लॉकडाउन के दौरान देवबंद की निगरानी के लिए बुलाया गया था लेकिन युवक पर टिक टॉक का नशा हावी था.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment