SURENDRA CHAUHAN
सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. शासन से लेकर प्रशासन तक सभी कोरोना से बचाव के लिए अपनी सारी युक्तियां लगा चुके हैं बावजूद इसके संक्रमण की गति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. जिला सहारनपुर में शुक्रवार की शाम ढलते ढलते बड़ी खबर आ गई. जिले के सांसद हाजी फजलुर्रहमान, उनके बेटे अल्तमश रहमान और भतीजे मोहसिन रजा कोरोना की चपेट में आ गए. रिपोर्ट आते ही पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया. प्रशासन ने तत्काल तेजी दिखाते हुए सांसद, उनके बेटे और भतीजे को पिलखनी मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में एडमिट करा दिया.
सांसद के संक्रमित होने से प्रशासन के परेशानी का क्या कनेक्शन है
दरअसल बसपा के सांसद फजलुर्रहमान के परिवार के दो अन्य सदस्य के साथ कुल 7 लोगों की रिपोर्ट नोएडा लेब से पॉजिटिव आई. सांसद के पॉज़िटिव होने की खबर से पूरे जनपद में हड़कंप मच गया. इसकी असल वजह सांसद का लोगों के बीच रहना रहा.
दरअसल, सांसद लगातार लोगों के बीच जा रहे थे.
पिछले एक सप्ताह में उन्होंने विभिन्न अफसरों के दफ्तरों पर जाकर उन्हें ज्ञापन वगैरह दिया. यही नहीं, कई जमातियों जिनको कि जेल से रिहा किया गया था, उनके भी करीब सांसद पहुंचे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि सांसद और उनके परिजनों के करीब तमाम लोग आए होंगे और इनसे न जाने कितनों को संक्रमण हुआ होगा.
तो फिर प्रशासन ने क्या किया
फिलहाल, प्रशासन ने सांसद और उनके संक्रमित परिजनों को राजकीय मेडिकल कालेज के कोविड-19 अस्पताल में आइशोलेट कर दिया है.
सहारनपुर में स्थिति क्या है?
सहारनपुर में हालात दिनोंदिन बदतर होते जा रहे हैं. हर रोज नए केस मिल रहे हैं. शुक्रवार देर शाम नोएडा से आई जांच रिपोर्ट ने सभी के होश उड़ा दिए.
हर रोज पाजिटिव केस बढ़ने से चिंताएं बढ़ रही हैं. खासकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की. अब पाजिटिव केस की संख्या 361 हो गई है. एक्टिव केस की संख्या 72 है. ठीक हुए मरीजों की संख्या 289 बताई गई है. जनपद में कुल 14 हजार 527 के सेंपल लिए गए हैं.
शुक्रवार की रिपोर्ट क्या कहती है?
फिलहाल, आज की रिपोर्ट में एक केस नानौता का, एक विनय विहार का और एक केस पुंवारका का भी है. इस तरह देखें तो संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. अब कोरोना का संक्रमण गांव और शहर में भी हर जगह फैल चुका है. कोरोना का कहर लगातार जारी है.
शुक्रवार की रिपोर्ट में ख़ास क्या है
दरअसल, शुक्रवार को नोएडा लेब से आई रिपोर्ट में बसपा सांसद हाजी फजर्लुहमान, उनके बेटे और भतीजे की रिपोर्ट भी पाजिटिव पाई गई है. ऐसे में सनसनी फैल गई है.
क्या सांसद की मदद लॉक डाउन में भी जारी थी
बिलकुल, लाक डाउन के दौरान भी सांसद लोगों से मिलजुल रहे थे. वह लगातार लंगर चलाकर लोगों को भोजन भी उपलब्ध करा रहे थे. जन-जनार्दन से भी उनका मिलना-जुलना चल रहा था.
यही नहीं, पिछले तीन-चार रोज में सांसद कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के दफ्तर भी गए थे. ऐसे में अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है. एक रोज पहले सांसद देवबंद भी गए थे. अब माना जा रहा है कि सांसद के करीबियों और उनके परिजनों के नजदीक रहने वाले अवश्य संक्रमित हुए होंगे.



Add Comment