नई दिल्ली. 25 मार्च से लगातार देश बंदी यानी लॉक डाउन चल रहा है. फिलवक्त देश में लॉक डाउन 4.0 चल रहा है जिसकी अवधि कल रात 12:00 बजे समाप्त होगी लेकिन आज 30 मई शनिवार को ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निषिद्ध क्षेत्रों में लॉक डाउन पूरे देश में 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा कर दी. घोषणा में अनलॉक वन का जिक्र किया गया जिसके बारे में जिज्ञासा बनी हुई है. आइए जानते है…
Unlock 1 क्या है
दरअसल गृह मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से अनलॉक वन का जिक्र किया गया. केंद्र सरकार ने 30 दिन के लॉक डाउन को तीन हिस्सों में विभाजित किया है जिन्हें अनलॉक 1, अनलॉक 2, अनलॉक 3 का नाम दिया गया है.
नाम के मुताबिक ही हर चरण में धीरे धीरे लॉक डाउन को समाप्त किया जाएगा. केंद्र सरकार ने अधिक छूट संबंधी जारी निर्देशों को लॉक डाउन हटाने का प्रथम चरण यानी अनलॉक वन बताया है.
गृह मंत्रालय ने कहा है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों से बाहर जिन गतिविधियों पर पाबंदी थी. उन्हें 1 जून से चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा. इतना ही नहीं मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में लॉक डाउन 30 जून तक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. रात के कर्फ्यू में समय को लेकर सरकार समीक्षा करेगी. जरूरी गतिविधियों को छोड़कर पूरे देश में रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा जिसमें पूरी तरह से आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा. लॉक डाउन 4.0 में यह समय शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक था.
फर्स्ट स्टेज- प्रथम चरण में सार्वजनिक स्थानों जैसे पूजा के स्थान, होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल को 8 जून 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी. समय आने पर सरकार इस संबंध में दिशानिर्देश देगी.
सेकंड स्टेज- दूसरे चरण में स्कूलों, कालेजों, शिक्षण संस्थानों, प्रशिक्षण और कोचिंग संस्थानों को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ सलाह के बाद खोला जाएगा. इसके लिए कहा गया है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शिक्षण संस्थानों को जुलाई से खोलने के संबंध में अभिभावकों और अन्य लोगों के साथ चर्चा कर अपने विवेक से निर्णय ले सकते हैं.
थर्ड स्टेज- अनलॉक के इस चरण के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क आदि को खोलने के लिए तिथियों का निर्धारण स्थिति के अनुसार आकलन करके लिया जाएगा.

[…] […]