सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 69 दिनों का कम्प्लीट क्लॉक डाउन चला. आयकर विभाग से लेकर राजस्व विभाग तक सभी सरकारी खजाने को भरने वाले संसाधन बंद थे लेकिन पुलिस विभाग सरकार का खजाना भरने में पीछे नहीं है. लॉक डाउन में सहारनपुर पुलिस का खजाना खूब भरा है. 69 दिन के लॉक डाउन ने सहारनपुर पुलिस को करोड़पति बना दिया है.
लॉक डाउन का चौथा चरण रविवार को पूरा हो गया. इस दौरान पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई कर 1 करोड 83 लाख 20 हजार 900 रुपये का अर्थदंड वसूल किया. 1089 केस दर्ज कर करीब 5867 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी. लॉक डाउन के 69 दिन में पुलिस कार्रवाई का आकलन किया जाए तो औसतन प्रतिदिन 2 लाख 65 हज़ार 520 रुपए से अधिक का अर्थदंड वसूल किया गया. रोजाना करीब 85 लोगों पर कार्रवाई की गई. 1 दिन में 16 कांड दर्ज किए गए. 1605 वाहनों की जब्ती हुई.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु के मुताबिक 69 दिन में 70538 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 18897 वाहनों का चालान किया गया और 1605 वाहनों को जब्त किया गया.
23 मार्च से 31 मई तक की कार्रवाई
कार्रवाई- 5867
एफ आई आर- 1089
वाहन जप्त- 1605
जुर्माना-18320900
चालान- 18897
जनपद में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी थी और उसके बाद से कम हुई थी लेकिन फिर से एक बार चिंता के बादल छाए हुए हैं. वर्तमान में कोरोना के 43 एक्टिव केस हैं. अगर पूरे जिले की बात करें तो 244 कोरोनावायरस के एक्टिव केस मिले थे जिनमें से 201 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. सभी को होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है.







Add Comment