सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. लॉकडाउन में फंसे हुए हैं घर जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है. जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने 3 नंबर जारी कर श्रमिक, कामगारों को उनके घर पहुंचाने के लिए व्यवस्था बनाई है.
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी प्रेस नोट के मुताबिक ऐसे लोग जो कोविड-19 महामारी के चलते लॉकडाउन में सहारनपुर में फंसे हुए हैं और अपने घर जाना चाहते हैं ऐसे लोगों के लिए जिलाधिकारी सहारनपुर में 13 जून 2020 यानी रविवार की शाम 5:00 बजे तक व्यवस्था जारी की है.
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने दूसरे राज्यों या जनपद सहारनपुर से बाहर के लोगों के लिए सूचना जारी की है कि वह रविवार शाम 5:00 बजे तक अपना नाम पता नोट करा दें जिससे श्रमिकों, कामगारों को उनके घर भेजने की व्यवस्था की जा सके.
नोट कर लीजिए यह नंबर
प्रवासी श्रमिक है या कामगार है तो इन नंबरों को नोट कर लीजिए क्योंकि यही नंबर आपको आपके घर तक पहुंचा सकते हैं. इन्हीं नंबरों पर रविवार शाम 5:00 बजे तक आपको अपनी जानकारी नोट करानी है.
0 132 271 3232
0 132 272 3344
0 132 272 33 45
दरअसल लॉकडाउन के दौरान बहुत से प्रवासी श्रमिक या कामगार ऐसे रह गए थे जो अपने घर नहीं पहुंच पाए थे इन्हीं को घर तक पहुचाने लिए जिलाधिकारी ने यह व्यवस्था जारी की है.






Add Comment