सहारनपुर. सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु के सख्त निर्देशों के बावजूद लॉक डाउन का उल्लंघन करने थाना मंडी क्षेत्र में निकले 35 लोगों पर पुलिस ने धारा 144 के तहत मुकदमा दर्ज किया.
जनपद के कप्तान दिनेश कुमार प्रभु ने एक वीडियो जारी कर जनपद वासियों से जनता कर्फ्यू और लॉक डाउन का 100% अनुपालन करने की अपील की थी. उसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी थी कि यदि कोई व्यक्ति लॉक डाउन का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. लोगों तक भोजन और राशन पहुंचाने वाली पुलिस लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील भी कर रही है बावजूद इसके बिना जरूरत कुछ लोग लॉक डाउन का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं. ऐसे में आज उलंघन करने वालों को कोतवाली मंडी पुलिस ने अच्छा सबक सिखाया. कोतवाली प्रभारी आदेश की और उनकी टीम ने पकड़े गए सभी 35 लोगों को थाने में ले जाकर गोल घेरे में खड़ा करके कान पकड़ वाय. उनसे माफी मंगवाई, उसके बाद शपथ दिलवाई और संक्रमण के बारे में समझाते हुए बाहर ना निकालने की चेतावनी भी दी. इन सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने सभी के ऊपर कार्यवाही की. पुलिस लगातार आमजन से अपील कर रही है कि वह 24 घंटे उनकी सेवा में उपलब्ध है साथ ही साथ लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ पुलिस अपने पुलिसिया अंदाज का भी भरपूर प्रयोग कर रही है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:








Add Comment