COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

निराश्रितों की मदद के लिए सरकार ने फिर से जारी किए आदेश, तत्काल 1000 रुपये और राशन देने के निर्देश

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार निराश्रित मजदूरों के हित में उनकी जीवन शैली को वापस पटरी पर लाने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है. इसी क्रम में योगी सरकार ने निराश्रित लोगों के लिए एक हजार रुपए देने की व्यवस्था की थी इतना ही नहीं सरकार ने राशन कार्ड ना होने की स्थिति में राशन उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया था. जिसके बाद नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित को खोज कर उनकी सहायता की जानी थी.
इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपनी टीम इलेवन के साथ बैठक कर सभी अधिकारियों को दोबारा इस बात के लिए निर्देशित किया है कि जो लोग ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में रह रहे हैं और उनके पास राशन कार्ड नहीं है तो उनको राशन और खाते में तत्काल 1000 रुपये दिए जाएं.
सरकार के इस आदेश की जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि
“यदि निराश्रित लोगों को किसी स्वास्थ्य विभाग की योजना के अंतर्गत लाभ नहीं मिला है तो उनको तत्काल 2000रुपये तक दिए जाएं. इस संबंध में तुरंत आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं.


गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण प्रवासी मजदूरों का घर लौटना जारी है जिनके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भोजन राशन के साथ उनको रोजगार देने की दिशा में कारगर कदम उठाये हैं.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.