New Delhi. सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग क्षेत्र में आ रही समस्याओं के निवारण के लिए केंद्र सरकार CHAMPIONS लेकर आई है. इसके जरिए केंद्र सरकार ने छोटे रोजगार में आने वाली समस्याओं के निवारण की व्यवस्था बनाई है.
क्या है CHAMPIONS
चैंपियन (क्रिएशन एंड हारमोनियस एप्लीकेशन ऑफ मॉडर्न प्रोसेस फॉर इंक्रीजिंग द आउटपुट एंड नेशनल स्ट्रैंथ) भारत सरकार का पोर्टल है जो सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग यानी एमएसएमई से जुड़ी शिकायत का निवारण, उद्यमी प्रतिभा का दोहन करना और नए व्यावसायिक अवसरों की खोज पर फोकस करेगा. champions.gov.in भारत सरकार की मुख्य केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली यानी सीपी ग्राम्स से जोड़ा गया है. यदि कोई व्यक्ति सीपी ग्राम्स पर शिकायत करता है तो वह सीधे ही चैंपियंस पोर्टल पर जाएगा और उस पर फौरन कार्रवाई की जाएगी जिससे शिकायतकर्ता की समस्या का जल्दी समाधान हो सकेगा.
पीएम मोदी ने लांच किया चैंपियंस पोर्टल
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैंपियंस पोर्टल लॉन्च करते हुए कहा कि
“देश में पहली बार सरकार ने रेहड़ी-पटरी वालों और ठेले पर सामान बेचने वालों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लोन की व्यवस्था की है. ‘पीएम स्वनिधि’ योजना से 50 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा. इससे यह लोग कोरोना संकट के समय अपने कारोबार को नए सिरे से खड़ा कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देंगे”.
पीएम मोदी ने आगे कहा
“आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने के लिए हमने ना केवल एमएसएमई सेक्टर की परिभाषा बदली है बल्कि इसमें नई जान फूंकने के लिए कई प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है. इससे संकटग्रस्त छोटे और मध्यम उद्योगों को लाभ मिलेगा साथ ही रोजगार के अपार अवसर सृजित होंगे.”
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा








Add Comment