सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. जनपद में 5 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिलने के बाद से यहां संक्रमितों की संख्या 249 हो गई है जिनमें से 208 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं जिन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया गया है.
गौरतलब है कि जिला सहारनपुर में कुल 249 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिनका इलाज करने के बाद 208 कोरोना पॉजिटिव केस का फिर से जांच कराया गया. रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन लोगों को डिस्चार्ज कर होम क्वॉरेंटाइन कराया गया है. जिले में वर्तमान में 41 कोरोना एक्टिव केस हैं.
आज मंगलवार को जनपद के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र स्थित गांव कालूवाला जहानपुर के पांच व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई. जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया.
बताया जा रहा है कि पांचों व्यक्ति देहरादून सब्जी मंडी के करोना पॉजिटिव आढती के संपर्क में आए थे. जिन्हें क्वॉरेंटाइन किया गया था लेकिन रिपोर्ट आने के बाद से सभी पांचों को मुजफ्फराबाद वैदिक इंटर कॉलेज में क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है.
पांचों लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से पुलिस ने जहान पुर गांव को सील कर दिया है. इतना ही नहीं पुलिस पांचों लोगों के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री खंगालने में लगी है.
इस समय जनपद में पांच हॉटस्पॉट एरिया चिन्हित है जहां पर प्रशासनिक सख्ती की जा रही है.जिला पहले से ही रेड जोन में शामिल है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:









Add Comment