प्यार अंधा होता है, प्यार में आदमी कुछ भी कर सकता है, ऐसी तमाम बातें आपने सुनी होंगी लेकिन आज यह खबर आपको बताएगी कि प्यार ऐसा भी होता है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर पाते…
गुजरात/ सूरत. वैसे तो गुजरात अपने व्यापारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है लेकिन आज गुजरात का सूरत शहर साड़ी के मशहूर कारोबार से अलग एक नए और अजीब सी कहानी के लिए जाना जा रहा है.
दरअसल, सूरत में शादी करने जा रहे जोड़े को शर्मिंदगी उठानी पड़ी और असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लड़के के पिता और लड़की की मां के बीच पुरानी पहचान ने प्यार का रूप ले लिया. दोनों के दिल धड़के और दोनों वर वधु की शादी से पहले ही फ़रार हो गए. वर वधु की शादी फ़रवरी में होनी निश्चित हुई थी. घटना से बाद परेशान परिवारजनों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई जिसके 10दिन बाद दोनों को खोज लिया गया.
सुरक्षा के दृष्टिकोण से दोनों के नाम हमने बदल दिए हैं. 48 वर्षीय रमेश और 46 वर्षीय स्वाति अपने-अपने घरों से एक साथ लापता हो गये. राकेश कटारगम का जबकि स्वाति का घर नवसारी में था. दोनों एक साथ गायब हो गये. एक अंग्रेजी अखबार से मिली जानकारी के अनुसार युगल अपनी सगाई के बाद पिछले एक साल से शादी की तैयारी कर रहे थे. शादी आपसी रजामंदी से हो रही थी. सभी लोग शादी की तैयारियां कर रहे थे तभी शादी से महज एक महीना पहले वो हुआ जिसकी किसी को उम्मीद नही थी. जिन लोगों पर शादी की जिम्मेवारी थी वही फ़रार हो गए. दुल्हन की मां और दूल्हे के पिता का एक साथ लापता होने की घटना ने सभी के होश उड़ा दिए थे. बताया जाता है कि राकेश और स्वाति काफी पहले से एक दूसरे को जानते थे, लेकिन जब बच्चों की शादियां तय हुईं तो उनके जज्बात जाग गये. और इसी जज्बात के चलते दोनों ने भागने का फैसला कर लिया.
(खबर अच्छी लगने पर शेयर जरूर कीजिए. आप फेसबुक और ट्विटर पर हमें फॉलो कर सकते हैं )



Add Comment