बोल वचन खास

पहचान: 30 साल तक का सफ़र आया काम, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी पहचान, जानिए कौन है जिसने उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे को दिलवाई नई पहचान?

जयपुर. भव्या इंटरनेशनल और एन.आर.बी. फाउंडेशन की ओर से विवेकानन्द ऑफ टेक्नोलॉजी के सभागार जयपुर मै आयोजित हुए “विविधता में एकता सम्मान -2020 से शायर व पत्रकार शादाब जफर शादाब को सम्मानित किया गया.
तीस वर्षों से निरन्तर साहित्य पटल पर निष्पक्ष रूप से कार्य करते हुए नजीबाबाद का नाम रोशन कर रहे हिन्ही साहित्य,वैब लेखन और शायरी में अपनी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना चुके शादाब जफर शादाब को जयपुर की अंतरराष्ट्रीय सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था भव्या इंटरनेशनल और एन.आर.बी.फाउंडेशन की ओर से विवेकानन्द ऑफ टेक्नोलॉजी के सभागार जयपुर में आयोजित हुए “विविधता में एकता सम्मान -2020 से सम्मानित किया गया.

इस अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन में शामिल हुए भारत सहित नेपाल, मलेशिया, कनाडा के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. इस आयोजन में साहित्य, पत्रकारिता, समाज सेवा, शिक्षा, कला, ज्योतिष, उद्यम, कृषि, फैशन व अन्य क्षेत्र में अपने मन, लगन और हिम्मत से विशेष मुकाम हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. इसमें ऐसे अनेक प्रतिभावान दिव्यांग तथा विकलांग और कैंसर पीड़ित प्रतिभागी भी शामिल हैं जिन्होंने शारीरिक कमी के बाद भी गजब का हौसला दिखाते हुए अपनी जिंदगी को जिंदादिली से जिया और अपना लक्ष्य हासिल किया.
अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन का भी आयोजन हुआ जिसमें सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर ,असम, केरल, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पूरे देश के अलावा नेपाल, मलेशिया, कनाडा से भी प्रतिनिधियों ने शिरकत की.
इस भव्य आयोजन में गिनीज और लिम्का बुक व अन्य वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अवार्डीज के अलावा देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ठ पहचान रखने वाले विशिष्टजनो ने भी शिरकत की.

सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ साथ इसमें बाल बसेरा में रहने वाले घर से बिछड़े बालकों की एक नाट्य प्रस्तुति भी हुई. नेपाल से आये हुए उस्ताद यसराज ने अपना सरोद वादन प्रस्तुत किया!

इसमें मुख्य अतिथि डॉ.सरिता देवी शुक्ला - लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और कार्यक्रम विशिष्ट मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य (आचार्य दीदी) सरस्वती देवकृष्ण गौड -जोधपुर से आयी. इस अवसर पर पूरे देश भर से कुछ विशिष्ट अतिथियों ने भी इस प्रोग्राम में शिरकत करी , जिनमें जनाब मोहम्मद नईम- गाजियाबाद, शिव विनायक जोशी- नई दिल्ली, कविता सामोता-नीम का थाना, अलका भार्गव –जयपुर, निशांत मिश्रा-जयपुर, पवन जैन-हापुड़, अक्षत जैन (जी टीवी- राजा बेटा फेम), दीपक जग्गा-जयपुर, , एम एम शर्मा-जयपुर, सुरेन्द्र कालरा- जयपुर, डा० आनंद गंगवार-जयपुर, श्रीमति कंचन आनंद – जयपुर, मधु खंडेलवाल – अजमेर, सरिता शर्मा-जयपुर , सुशीला सैनी- जयपुर आदि कई गणमान्य अतिथि शामिल रहे.