सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. राजनीति का खेल भी निराला है, न मौका देखा जाता है न मौसम. बस चर्चा कैसे हो इस बात का ख़्याल रखा जाता है. चर्चा में आने के लिए नेता जी ने पहले तो लॉक डाउन का उलंघन किया और उसके बाद पानी की बोतल लेकर पुलिस कर्मियों के पास चले गए. पुलिस ने नेताजी और उनके सहयोगियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.
दरअसल सहारनपुर के व्यापारी नेता कम राजनीतिक नेता राधेश्याम नारंग ने लॉक डाउन का उल्लंघन किया. अपने साथियों के साथ घंटाघर स्थित अपने कार्यालय पर बहीखाता पूजन कार्यक्रम का आयोजन बिना अनुमति के कर लिया. और फिर पानी लोगों को लेकर पुलिस को पानी पिलाने चल पड़े. उनकी इस हरकत से नाराज़ क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार उपाध्याय नाराज़ हो गए और व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग समेत उनके साथियों पर लॉक डाउन उल्लंघन का मुकदमा नगर कोतवाली में दर्ज करवा दिए. अब नेता जी सकते में हैं.
बक़ौल पुलिस राधेश्याम नारंग ने धारा 144 का उल्लंघन किया है. लॉक डाउन के चलते एक साथ चार लोगों को खड़े होने की इजाज़त नही है. क्षेत्राधिकारी प्रथम रजनीश कुमार उपाध्याय ने आमजन से कानून का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment